आदिशंकराचार्य जयंती
Posted by:
nehaghai
2011-05-07 11:06:21
782 Views
वैशाख मास की शुक्ल पंचमी के दिन आदि गुरु शंकराचार्य जयंती मनाई जाती है. इन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है. यह शंकर भगवत् पदाचार्य के रुप में भी जाने जाते हैं. आदि शंकराचार्य जी का जन्म 788 ईसा पूर्व केरल के कालड़ी में एक नंबूदरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उन्होंने अपने 32 साल का जीवन काल सनातन धर्म के जीर्णोद्धार में लगाया. शंकराचार्य जी ने लोगो में ‘मैं ’ की भावना को दूर कर अद्वैत का सिद्धांत दिया। अद्वैत यानी हर शख्स में पूरी सृष्टि का मूल सिद्धांत मौजूद है. ब्रह्म और आत्मा एक ही है. उन्होंने पूरे भारत वर्ष में घूम-घूमकर सभी देव स्थानों की पुन: प्राण प्रतिष्ठा की तथा सम्पूर्णं भारत में चार मठों की स्थापना की.
यह चार धार्मिक मठें इस प्रकार हैं.
श्रृंगेरी मठ - यह भारत के दक्षिण भाग रामेश्वरम् में स्थित है.
गोवर्धन मठ - यह भारत के पूर्वी भाग में उड़ीसा राज्य पुरी नगर में स्थित है.
शारदा (कलिका मठ) - यह मठ गुजरात के द्वारकाधाम में स्थित है.
ज्योतिर्पीठ - यह मठ उत्तरांचल में बद्रिकाश्रम में स्थित है.
आदि शंकराचार्य जयन्ती के दिन शंकराचार्य मठों में पूजन हवन किया जाता है और पूरे देश में सनातन धर्म के महत्व को बताया जाता है. माना जाता है कि इस दिन अद्वैत सिद्धांत का पाठ करने से इंसान को दुनिया की सारी भौतिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है, ईश्वर का सानिध्य मिलता है.
Tags:-
शंकराचार्य जयंती,shankaracharya jayanti,shankaracharya jayanti 2011,shankaracharya jayanti 8th May 2011