कभी-कभी जिंदगी में ऐसा समय आता है जब आप बहुत हताश और दुखी हो जाते हैं। ऐसा समय कभी-भी किसी के भी जीवन में आ सकता है, चाहे वो परीक्षा में असफलता को लेकर, नौकरी को लेकर, दोस्तों के बीच हुई अनबन को लेकर या फिर कोई भी पारिवारिक समस्या हो लेकर हो सकता है.... जहाँ ऐसा लगता है जैसे सबकुछ खत्म हो गया है और उम्मीद की कोई किरण दिखाई नहीं देती है। आखिर ऐसा क्यों होता है????? अगर हमें समाज में आए दिन सुसाइड की घटनाएँ सुनने को, पढ़ने को, देखने को मिलती है तो आखिर ऐसा क्या कारण है कि इन घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है... क्यूँ ये घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही है...क्यूँ हमारा युवा वर्ग इतनी समस्याओं के सामने इतनी जल्दी कमजोर पड़ जाता है...आइये इस समस्या को थोड़ा गहराई से समझते हैं..
युवा अवस्था जीवन का ऐसा पड़ाव है जब आप ईश्वर के द्वारा दी गई शक्ति से भरपूर होते हैं चाहें फिर वह आपकी मानसिक शक्ति हो, रचनात्मक शक्ति हो या फिर आपकी शारिरिक शक्ति हो.... युवावस्था में ही हम अपनी जिंदगीं में सबसे ज्यादा उत्साहित महसूस करते हैं। इस अवस्था में हमारे कई सपने होते है, जिन्हें पूरा करना हमारा मकसद होता है और सपना भी होता है। लेकिन कई बार ये सपने पूरे नहीं हो पाते हैं और हम बुरी तरह टूट जाते हैं, दुखी हो जाते हैं...और ऐसा महसूस करते हैं कि संसार में हमसे ज्यादा परेशानी में कोई और हो ही नहीं सकता है।
जीवन की इस संकटमय घड़ी में हम अपनी उर्जावान शक्ति को मात्र शोक में बिता देते हैं। हम लगातार समस्या के ऊपर विचार करते रहते हैं। हम उन चीजों की तरफ देखते रहते हैं जो हमसे काफी दूर होती है लेकिन उन संभावनाओं के बारे में जरा भी विचार नहीं करते हैं जो हमारे पास होती है। हम इस बात को नहीं समझ पाते हैं कि जो आपके पास नहीं है, उसका शोक करने का कोई फायदा नहीं है बल्कि जो आपके पास है उन चीजों से ही अपनी जिंदगी को खुशमय बनाईये। आपकी जिंदगी में जब भी ऐसा कुछ हो, खुद को एकदम शांत कर लीजिए। चाहें जितनी भी कठिन परिस्थिति हों खुद को संभाले रखना का वादा आप खुद से कर लीजिये क्योंकि आपको जीवन में आगे निकलना है। आप सोचिये कि अगर आज आप दुखी तो कल कोई ना कोई पल ऐसा जरुर होगा जिससे आप खुश होंगे... ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपके जीवन में दुख लगाताह रहे... क्योंकि हार-जीत, दुख-सुख आपके जीवन का हिस्सा है। ये आता और जाता रहेगा....ना तो दुख स्थायी रुप से जीवन में रहता है और ना ही सुख स्थायी रुप से रहता है।
चाहें जितनी भी बड़ी समस्या क्यूँ ना हो..कितना भी कठिन समय क्यूँ ना हो इस समय को गुजरना ही होगा बस आपको थोड़े से धैर्य की आवश्यकता है। लेकिन यदि आप सिर्फ समस्याओं को लेकर परेशान रहोगे तो आप कभी-भी सफल नहीं हो सकते... आप खुश तभी रह सकते हैं, जब आप अपने भूत की समस्याओं को छोड़कर आगे निकलना चाहेगें.. यदि आप खुद को उन पुरानी बातों में, घटनाओं में उलझाकर रखोगे तो कभी-भी आप समस्याओं से बाहर नहीं निकल पाओगे।
आपको जीवन जीना है ये तो तय है... और आपके पास मात्र दो ही विकल्प है या तो आप खुश होकर जी सकते हैं या फिर आप दुखी होकर। और जब दुखी होकर जीवन जीने में कोई आनंद नहीं है तो क्यूँ ना खुश होकर जीवन जिया जाये... आपको सिर्फ यही एक जिंदगी मिली है इस बात को अच्छी तरह समझ लीजिए और इसका जितना उपयोग आप कर सकते है कर लीजिये। खुद को हारने ना दें,,, और जीतने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
Tags:-
जीत, हार, जिंदगी, दुख, सुख, जीवन, सफलता, असफलता, आनंद, समस्या, life, happy, sad, moments, life-style