उत्पन्ना एकादशी का व्रती मार्गशीर्ष मास के कृ्ष्ण पक्ष में किया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृ्ष्ण की पूजा करने का विधान है। व्रत करने वाले को दशमी के दिन रात में भोजन नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन ब्रह्रा बेला में भगवान का पुष्पए धूपए दीपए अक्षत से पूजन करना चाहिए। इस व्रत में केवल फलों का ही भोग लगाया जाता है। इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वर्ष 2013 के दिन 29 नवम्बर की रहेगी। उत्पन्ना एकादशी का व्रत जो व्रती करता हैए वही सभी सुखों को भोगकर अंत में श्री हरि जी की शरण में बस जाता है। इस एकादशी को करने वाले व्रती को दशमी से ही अन्न का त्याग कर देना चाहिए। तथा रात्रि मे फलहार करना चाहिए। एकादशी की सुबह से ही संकल्प के साथ व्रत का शुभ आरम्भ करना चाहिए। दोपहर को स्नान करने से पहले शरीर पर मिट्टी का लेप करना चाहिए। चंदन और लेप लगाते समय निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र
अश्व क्रान्ते रथक्रान्ते विष्णुकान्ते वसुन्धरे
उवृ्तापि बराहेण कृ्ष्णे न सताबाहुना ।
मृ्तिके हरमें पाप तन्मया पूर्वक संचितम
त्वयाहतेन पापेन गच्छामि परमागतिम ।।
स्नान करने के बाद धूपए दीपए नैवेद्ध से भगवान का पूजन करना चाहिए। रात को दीपदान करना चाहिए। ये सतकर्म भक्ति पूर्वक करने चाहिए। उस रात को नींद का त्याग करना चाहिए। एकादशी को रात्रि में भजन ापतजंद करने चाहिए। उस दिन ब्राह्माणों को दक्षिणा देनी चाहिए। और अगर संभव होंए तो इस मास के दोनों पक्षों की एकादशी के व्रतों को करना चाहिए।
व्रत कथा
सतयुग में मुर नामक एक भयंकर दैत्य थाएए उस दैत्य ने इन्द्र आदि देवताओं पर विजय प्राप्त करए उन्हें उनके स्थान से गिरा दिया। तब देवेन्द्र ने महादेव जी से प्रार्थना की ष् हे शिव.शंकरए हम सब देवता मुर दैत्य के अत्याचारों से दुरूखित होए मृ्त्युलोक में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।
आप कृपा कर इस विपति से बाहर निकलने का उपाय बतलाईये़। शंकरजी बोले इसके लिये आप श्री विष्णु जी की शरण में जाईये। इन्द्र तथा अन्य देवता महादेवजी के बचनों को सुनकर क्षीर सागर गये। जहां पर भगवान श्री विष्णु शेषशय्या पर शयन कर रहे थे़ भगनान को शयन करते देखकरए देवताओं सहित सभी ने श्री विष्णु जी दैत्य के अत्याचारों से मुक्त होने के लिये विनती की।
श्री विष्णु जी ने बोला की यह कौन सा दैत्य हैए जिसने देवताओं को भी जीत लिया है। तब देवराज इन्द्र ने दैत्य के विषय में भगवान विष्णु को बतायाए उस दैत्य की ब्रह्मा वंश में उत्पत्ति हुई थीए उसी दैत्य के पुत्र का नाम मुर है। उसकी राजधानी चन्द्रावती हैण् उस चन्द्रावती नगरी में वह मुर नामक दैत्य निवास करता है। जिसने अपने बल से समस्त विश्व को जीत लिया हैण् इस दैत्य ने अपने ही कुल के दैत्यओ को इन्द्रए अग्निए यमए वरूणए चन्द्रमाए सूर्य आदि लोकपाल बनाये है। वह स्वयं सूर्य बनकर सभी को तपा रहा है। और स्वयं ही मेघ बनकर जल की वर्षा कर रहा है। अतरू आप उस दैत्य से हमारी रक्षा करें।
इन्द्र देव के ऎसे वचन सुनकर भगवान श्री विष्णु बोले .देवताओं मै तुम्हारे शत्रुओं का शीघ्र ही संकार करूंगा। अब आप सभी चन्द्रावती नगरी को चलिए। इस प्रकार भगवान विष्णु देवताओं के साथ चल पडे़ण् दैत्य ने देवताओं को अपनी ओर आता देख देवताओं से युद्ध प्रारम्भ कर दिया ।
जब दैत्यों ने भगवान श्री विष्णु जी को युद्ध भूमि में देखा तो उन पर अस्त्रों.शस्त्रों का प्रहार करने लगे। भगवान श्री विष्णु मुर को मारने के लिये जिन.जिन शास्त्रों का प्रयोग करते वे सभी उसके तेज से नष्ट होकर उस पर पुष्पों के समान गिरने लगे़ भगवान श्री विष्णु उस दैत्य के साथ कई वर्षों तक युद्ध करते रहे़ परन्तु उस दैत्य को न जीत सके।
अंत में विष्णु जी शान्त होकर विश्राम करने की इच्छा से बद्रियाकाश्रम में एक लम्बी गुफा में शयन करने के लिये चले गयेण् दैत्य भी उस गुफा में चला गयाए कि आज मैं श्री विष्णु को मार कर अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लूंगाण् उस समय गुफा में एक अत्यन्त सुन्दर कन्या उत्पन्न हुई़ और दैत्य के सामने आकर युद्ध करने लगीण् दोनों में देर तक युद्ध हुआ। उस कन्या ने उसको धक्का मारकर मूर्छित कर दिया।
तथा बाद मे दैत्य के उठने पर उस का सिर काट दिया। वह दैत्य सिर कटने पर मृ्त्यु को प्राप्त हुआण् उसी समय श्री विष्णु जी की निद्रा टूटी तो उस दैत्य को किसने मारा वे ऎसा विचार करने लगे। यह दैत्य आपको मारने के लिये तैयार थाण् तब मैने आपके शरीर से उत्पन्न होकर इसका वध किया है। भगवान श्री विष्णु ने उस कन्या का नाम एकादशी रखा क्योकि वह एकादशी के दिन श्री विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुई थी।
Tags:-
Utpanna Ekadashi Vrat Katha, Puja, Bhakti, God, Lord Vishnu, Lord Krishna, Chandan, उत्पन्ना एकादशी व्रत कथा, पूजन, भगवान श्री कृ्ष्ण, विष्णु