totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>एक भक्त ऐसे भी (संत रविदास )...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
एक भक्त ऐसे भी (संत रविदास )...
 
Posted by: nandini7
2014-01-28 11:41:08
1928 Views
Comments : 0
 

कोई भी मनुष्य अपनी जाति से नही, अपितु अपने कर्मो से ही महान होता है और भारत की पवित्र धरा इस बात की साक्षी रही है की व्यक्ति अपने कर्मो से ही संसार में जाना जाता है, अपनी जाति से नहीं। चाहे वो वाल्मिकी जी रहे हों, जिन्होंने रामायण की रचना की या फिर डॉ बी आर अम्बेडकर रहे हों जिन्होंने हमारे संविधान की रचना में अपना महत्तवपूर्ण योगदान दिया या फिर भक्त रैदास हों, जिनके विचारों का अनुसरण करते हुये समस्त विश्व उनके पीछे चला। रैदास जी को रविदास के नाम से भी जाना जाता है।इस साल 2014 में रविदास जयन्ती 14 फरवरी, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। रविदास जी का जन्म वाराणसी के पास एक गाँव में सन् 1398 में माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। इनका जन्म रविवार के दिन हुआ था, इसी कारण इनका नाम रविदास रखा गया। भक्त रैदास को संतो के विचार सुनना, उनकी बातें सुनना बहुत पसंद था और वे संतो से मिलने को अपना परम सौभाग्य मानते थे। लेकिन उनके माता-पिता इस बात को लेकर काफी चिंतित रहते थे, की कहीं रैदास भी संत ना बन जाए। इसी कारण उनके माता-पिता ने उन्हें जूते बनाने के काम में लगा दिया। लेकिन इस बात से भी रैदास की ईश्वर में भक्ति कम नही हुई। जूते बनाने के बाद उन्हें जो धन प्राप्त होता था तो, उसका आधा हिस्सा वो दान में दे दिया करते थे। माता-पिता को उनका इस प्रकार धन को दान में देना सही नही लगता था। इसीलिए उन्होंने रविदास को घर से निकल दिया। लेकिन प्रभु की भक्ति में लीन रैदास को इस बात का जरा भी दुःख नही हुआ और वो एक छोटी-सी झोपड़ी बना कर रहने लगे। रैदास ने अपनी कुटिया में भगवान की मूर्ति की स्थापना की और प्रेम-पूर्वक रहने लगे। दरअसल, भगवान से प्रेम होने के बाद भक्त रैदास को जीवन का हर सुख छोटा लगने लगा। उनकी भक्ति से मीराबाई भी बहुत प्रभावित थी। संत रैदास की महिमा दूर दूर तक फैलने लगी। लेकिन संत रैदास अपने काम से भी इतना प्रेम करते थे की दुनिया भर में प्रसिद्ध होने के बाद भी उन्होंने अपना जूते बनाने का काम नही छोड़ा। उन्हें अपने काम और प्रभु से प्रेम करना बस यही दो काम भाते थे। एक बार एक धनी व्यक्ति ने उन्हें सलाह दी की रैदास- "ये काम छोड़ कर... गंगा स्नान करो और पुण्य की प्राप्ति करो" तो रैदास जी ने बड़ी ही सरलता से कहा की "मन चंगा तो, कठौती में गंगा" इसका अर्थ है कि "यदि मेरा मन साफ़ है तो, गंगा मईया मुझे इसी कठौती में ही दर्शन दे देगी"। कठौती का अर्थ होता है एक छोटा बर्तन जिसमे मोची अपना चमड़ा भिगोता है अर्थात अगर आपका मन साफ़ है तो, आपको भगवान के दर्शन के लिए कहीं जाने की आवश्कता नही है। संत रैदास पर गंगा मईया की असीम कृपा थी । इसे भक्त रैदास के ज्ञान की अपार महिमा ही कह सकते हैं की गुरु ग्रन्थ साहिब में भी उनके 41 भजन है। भक्त रैदास ने प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए लिखा की
"प्रभु जी, तुम चन्दन हम पानी...."
Tags:- Raidas, sant ravidas,sant, bhakti, Guru Ravidass, संत शिरोमणि कवि रविदास, रविदास साधु,रैदास , संत रविदास जी का जन्म, सन् 1398, संतो कà
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved