totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ऐसे करें नागदेवता को प्रसन्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ऐसे करें नागदेवता को प्रसन्न
 
Posted by:
2011-07-20 06:30:02
735 Views
Comments : 0
 
श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को नागपंचमी उत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है. कृष्ण पक्ष की इस पंचमी को देश के कई भागों में शुक्लपक्ष में मनाया जाता है. उत्सव मनाने की विधि और प्रक्रिया में भिन्नता होते हुये भी दक्षिण मध्य और उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में नागपंचमी मनाने की परम्परा है. राजस्थानी परम्परा के अनुसार कृष्ण पक्ष की नागपंचमी कुछ इस प्रकार मनाई जाती है.
यह पंचमी कम से कम सूर्योदय के बाद छः घड़ी जिस दिन हो और षष्ठी सहित हो उस दिन मनाने की विधि है.
इस दिन एक दिन पहले चौथ को मोठ एवं बाजरा भिगो दिया जाता है. और पंचमी को अपने खाने के लिये भोजन भी चौथ को ही बनाया जाता है, क्योंकि पहले दिन की बनी हुई ठण्ड़ी रसोई ही नागपंचमी को खाई जाती है.
पंचमी को नाग का पूजन होता है. काष्ठ का एक पट्टा बिछाकर उसपर एक रस्सी में सात गांठ लगाकर उसे सर्प के प्रतीक के रुप में बनाकर तथा काला करके पाटेपर रख दिया जाता है और उसपर कच्चा दूध, घृत, शर्करा मिलाकर चढ़ाया जाता है. एवं भीगे चने तथा चीनी भी चढ़ाई जाती है. मीठा मिला हुआ दूध सर्प की बाँबी में ड़ाला जाता है. बाँबी के छेद से कुछ मिट्टी लाकर उसमें कच्चा दूध मिलाकर चक्की-चूल्हे आदि पर उससे सर्प जैसी आकृति बनाई जाती है. और उन सर्प की आकृतियों को कच्चा दूध, घी तथा शर्करा चढ़ाकर पूजा जाता है. दक्षिणा भी चढ़ाई जाती है. अपनी सास तथा अन्य बड़ी-बूढ़ियों के पाँव छूकर भीगे चने, चीनी अथवा खोये की मिठाई का बायना देकर उनसे आशिर्वाद ग्रहण किया जाता है. बाँबी से लायी गई मिट्टी में चने या गेँहू के दाने बो दिये जाते हैं. इसे 'खत्ती-गाड़ना' भी कहते हैं. जिसका अर्थ होता है-घर अन्न से भरा पूरा रहना.
Tags:- नागपंचमी, नाग, नाग पूजा, राजस्थानी परम्परा, दूध, बाँबी, naagpanchami, naag, naagpuja, milk, anthill, rajasthani tradition
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved