totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ऐसे करें शिव को प्रसन्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ऐसे करें शिव को प्रसन्न
 
Posted by: Vikasg21
2011-07-16 02:46:49
903 Views
Comments : 0
 
श्रावण मास शिव भक्ति को समर्पित है क्योंकि इस मास में आशुतोष भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है. जो प्रतिदिन पूजन न कर सकें उन्हें सोमवार को शिव पूजा अवश्य करनी चाहिये और व्रत रखना चाहिये. सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है. अतः सोमवार को शिवाराधना करनी चाहिये. इसी प्रकार मासों में श्रावण मास भगवान शंकर को विशेष प्रिये है. अतः श्रावण मास में प्रतिदिन शिवोपासना का विधान है. श्रावण मास में पार्थिव शिवपूजा का विशेष महत्व है. अतः प्रतिदिन अथवा प्रति सोमवार तथा प्रदोष को शिव पूजा या पार्थिव शिव पूजा अवश्य करनी चाहिये.
इस मास में लघुरुद्र, महारुद्र अथवा अतिरुद्र पाठ कराने का भी विधान है. श्रावण मास में जितने भी सोमवार पड़ते हैं, उन सबमें शिवजी का व्रत किया जाता है. इस व्रत में प्रातः गंगा स्नान अन्यथा किसी पवित्र नदी या सरोवर में अथवा विधिपूर्वक घर पर ही स्नान करके शिवमंदिर में जाकर स्थापित शिवलिंग या अपने घर में पार्थिव मूर्ति बनाकर यथाविधि षोडशोपचार-पूजन किया जाता है. यथा सम्भव विद्वान ब्राह्मण से रुद्राभिषेक भी कराना चाहिये. इस व्रत में श्रावणमाहात्मय और श्रीशिवमहापुराण की कथा सुनने का विशेष महत्व है. पूजन के पश्चात ब्राह्मण-भोजन कराकर एक बार ही भोजन करने का विधान है. भगवान शिव का यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है.
Tags:- - lord shiva, shravan maas, shiv puja, sawan somvaar vrat, somvaar vrat, lord shiva pujan, parvati, mata parvati, shravan, सोमवार व्रत, सोमवार पूजन, भगवान शिव, शिव
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved