totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ओशो - मेरी खुशी का राज
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ओशो - मेरी खुशी का राज
 
Posted by: nitin22
2014-01-27 03:03:32
1688 Views
Comments : 0
 
आप एक फ़िल्म को कितनी बार देख सकते हो या फिर एक किताब को आप कितनी बार पढ़ सकते हो...आपका जवाब होगा एक बार, दो बार, सात बार या फिर ज्यादा से ज्यादा दस बार... लेकिन अध्यात्म गुरु ओशो के विचारों को आप जितनी बार पढ़ोगे.. उतनी बार आप को नयी चीजें, नया ज्ञान, नये विचारों को जानने का मौका मिलेगा। ओशो की बातों में इतना ज्ञान है कि आप चाहें जितनी बार भी इनके विचारों का स्वाद चख लें... उसका रस ख़त्म नही होगा.. आपको ऐसा महसूस होगा कि आप इन्हें और ज्यादा पढें। आप जितनी बार ओशो को पढ़ेगें, ओशो के विचारो को जानेगें, आप को हर बार एक नये सत्य, एक नये ज्ञान, एक नये विचार से अवगत होने का मौका मिलेगा। ओशो कहते हैं की मैं बुराई, निंदा, स्वार्थ इन सब से ऊपर उठ चुका हूं। मुझे किसी मनुष्य से घृणा नही है, द्वेष नही है, वैर नही है क्योकि मैं प्रकृति के साथ हूँ, ईश्वर के साथ हूँ... फूल खिलता है तो, मैं खिलता हूँ, खुश होता हूँ... इसीलिए मेरे पास संसारिक दुखों से दुखी होने का कोई कारण नही है क्योंकि मैं प्रकृति को महसूस करता हूँ.. मैं उन चीजों के लिए खुश हूँ, जो प्रकृति के विनाश के साथ ही ख़त्म होगी..फूल रोज खिलते हैं और उनका खिलना मेरी असीम ख़ुशी का कारण है.. फूल तब तक खिलेंगे.. जब तक ईश्वर है.. जब तक सृष्टि है.. जब तक संसार है.. और तब तक मुझे कोई दुःख नही होगा.. जब तक मैं प्रकृति की हर छोटी बात से खुश होता रहूंगा। ओशो ने कहा है की दुखी व्यक्ति हमेशा खुद को एक ऐसे कवच.. एक ऐसे आवरण से ढक कर रखता है.. जैसे की वह अंदर से बहुत मजबूत है.. क्योंकि वह असल में बहुत कमजोर है। दुखी लोग चिड़चिड़े होते हैं, वो दुसरों के आगे निकलने पर जलते हैं.. जबकी जो लोग खुश रहते हैं वो खुद को छिपाकर नही रखते हैं.. वो दुनिया के सामने आते है, वे कमजोर लोगों की तरह किसी पर हावी होने की कोशिश नही करते.. वो खुद की ख़ुशी में इतना खुश रहते हैं कि सिर्फ अपने काम से प्यार करते हैं... वो कमजोर और दुखी लोगों की तरह आपके सामने रोयेंगे नहीं.. दुसरों की बुराई नही करेंगे.. आप पर गुस्सा नही होंगें.. आप को निराश नही करेंगें.. वो एक खिले हुए फूल की तरह आपको हसाएंगें.. आप के सामने सिर्फ दूसरों की तारीफ़ करेंगें.. आप का हौसला बढ़ाएंगें.. वो आपकी गलती पर आप पर चिल्लाएंगें नहीं.. आपके सामने निराशा की नहीं बल्कि आशा की बातें करेंगें.. वो दुखी लोगों की तरह आप की राह को रोकने की नही बल्कि आप के साथ आपको सही रास्तें की ओर ले जाने की बात करेंगें। ओशो कहते हैं दुखी और कमजोर लोगों को ये नही पता होता है की जो डर आपके भीतर है.. आपके मन में है.. वो सिर्फ आपको ही पता है.. वो सिर्फ आप ही महसूस कर सकते है.. आपकी कमजोरी दुनिया को नही पता है.. आपका डर दुनिया को नही पता है.. जब आप लाखों दर्शकों के सामने मंच पर खड़े है... तो लोगों को नहीं पता है कि आप डरे हुये हैं... दुनिया को तब पता चलता है जब आपकी जुबान लड़खड़ाती है.. जब आप बोल नही पाते हो.. जब डर आप पर हावी हो जाता है.... लेकिन जब एक खुश व्यक्ति मंच पर लाखों दर्शकों के सामने खड़ा होता है तो, उसकी जुबान लड़खड़ाती नही है.. उसके चेहरे पर पसीने नही आते क्योंकि उसके पास अपने डर को दुनिया के सामने ना लाने की काबिलियत होती है.. वो अपने डर पर काबू पाना जानता है.. वो सिर्फ खुशियों और तरक्की के बारे में सोचता है.. वो एक खिले फूल की तरह मसल जाने पर भी अपनी खुशबू से दुनिया को महकाता है। वो डर को जीतने की चाह रखता है.. डर कर पीछे जाने की नही.. वो हर दिन फूल की तरह खिलता है और जब तक सांस है, तब तक... वो ऐसे ही जीवन जीने में विश्वास रखता है ।
Tags:- ओशो, अध्यात्म, प्रकृति, ख़ुशी, सृष्टि, bhakti, god, संसार, दुखी लोग, कमजोर और दुखी, काबिलियत, खुशियों और तरक्कà
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved