totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ओशो: जिनके होने से दुनिया सम्‍मानित हुई......
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ओशो: जिनके होने से दुनिया सम्‍मानित हुई......
 
Posted by: keshav
2014-01-08 04:26:29
1038 Views
Comments : 0
 
रजनीश चंद्र मोहन (11 दिसम्बर 1931 - 19 जनवरी 1990), जिन्‍हें हम सब ओशो के नाम से जानते हैं। उनकी समाधि पर खुदा है, ओशो: ''जिनका न कभी जन्‍म हुआ और न म़त्‍यु। 11दिसंबर 1931 से 19 जनवरी 1990 तक इस पृथ्‍वी ग्रह की यात्रा पर आए। ''
19 जनवरी 1990 को ओशो ने अपना शरीर छोड़ा। शरीर छोड़ने से पूर्व ओशो निवेदन करते हैं कि उन्‍होंने संन्‍यासियों की मृत्‍यु पर उत्‍सव मनाने का जो ढंग दिया है, उसी तरह उनका भी उत्‍सव मनाया जाए। मृत्‍यु के बाद उनके शरीर को 10 मिनट तक बुद्धा हॉल में रखा गया था और उनके संन्‍यासियों ने उत्‍सव मनाया था। उसके बाद एक भव्‍य जुलूस के साथ बर्निंग घाट तक ले जाया गया, जहां सारी रात यह उत्‍सव जारी रहा। साहित्‍यकार अमृता प्रीतम के शब्‍दों में, 'ओशो वह थे, जिनके होने से यह दुनिया सम्‍मानित हुई।' वह कहती हैं, ''रजनीश एक अकेला नाम है, सदियों में अकेला नाम, जिसने दुनिया को भय मुक्‍त होने का संदेश दिया। कुछ लोग होते हैं- चिंतन, कला या विज्ञान के क्षेत्र में, जो प्रतिभाशाली होते हैं और कभी-कभी यह दुनिया उन्‍हें सम्‍मानित करती है। लेकिन रजनीश अकेले हैं, बिल्‍कुल अकेले, जिनके होने से यह दुनिया सम्‍मानित हुई, यह देश सम्‍मानित हुआा''
ओशो को अपनी मृत्‍यु का आभास पहले ही हो गया था। उन्‍होंने अपने संन्‍यासियों से कहा था, यदि मैं शरीर छोड़ भी दूं तो भी मैं अपने संन्‍यासियों को छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं उतना ही उपलब्‍ध रहूंगा, जितना कि अभी हूं। परंतु केवल यह बात ध्‍यान देने योग्‍य है, क्‍या तुम मेरे लिए उपलब्‍ध हो
ओशो और नवसंन्‍यास
आज उनका नव संन्‍यास पूरी दुनिया में फल-फूल रहा है। मशहूर लेखक खुशवंत सिंह के शब्‍दों में, ओशो ने धर्म को मुक्ति और उत्‍सव का रूप दिया। उन्‍होंने धर्म को दुख व उदासी से मुक्‍त किया। उनके शिष्‍यों की ओर देखो तो उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्‍कान बनी रहती है। खुशवंत सिंह कहते हैं, मैं सोचता हूं, ओशो ने जो बुनियादी काम किया वह था धर्मों पर जमी हुई धूल को पोंछ डालने का। धर्म में जो-जो बेकार की चीजें थी, जो आदमियों की छाती पर हावी हो गई थी, उन्‍हें काट-काटकर अलग करने में उन्‍होंने जरा भी दया नहीं दिखाई। पूरे साहस के साथ उन्‍होंने उन चीजों की आलोचना की। और फिर जो-जो सार था, फिर वह चाहे जहां भी हो उसे संजोकर मनुष्‍य के लिए उपलब्‍ध करा दिया।''
ओशो ने नव-संन्‍यास की अवधारणा दी। उन्‍होंने सम्यक सन्यास को पुनरुज्जीवित किया । ओशो ने पुनः उसे बुद्ध का ध्यान, कृष्ण की बांसुरी, मीरा के घुंघरू और कबीर की मस्ती दी । सन्यास पहले कभी भी इतना समृद्ध न था जितना ओशो के संस्पर्श से हुआ है। इसलिए यह नव-संन्यास है।
उनकी नजर में सन्यासी वह है जो अपने घर-संसार, पत्नी और बच्चों के साथ रहकर पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए ध्यान और सत्संग का जीवन जिए। उनकी दृष्टि में देश में हजारों वर्षों से प्रचलित संन्‍यास, जिसमें घर-परिवार छोड़कर, भगवे वस्त्र पहनकर जंगल गमन प्रचलित था, वह जीवन से भगोड़ापन है, पलायन है। वह सन्यास आसान था कि आप संसार से भाग खड़े हुए तो संसार की सब समस्याओं से मुक्त हो गए। लेकिन ऐसा सन्यास आनंद न बन सका, मस्ती न बन सका।
दीन-हीनता में कहीं कोई प्रफुल्लता होती है ? धीरे-धीरे सन्यास पूर्णतः सड़ गया। सन्यास से वे बांसुरी के गीत खो गए जो भगवान श्रीकृष्ण के समय कभी गूंजे होंगे-सन्यास के मौलिक रूप में। अथवा राजा जनक के समय सन्यास ने जो गहराई छुई थी, वह संसार में कमल की भांति खिल कर जीने वाला सन्यास नदारद हो गया। नस-संन्‍यास के जरिए उन्‍होंने शिक्षा दी कि जिंदगी का उत्‍सव मनाओ, वास्‍तव में यही सच्‍चा सन्‍यास है। उन्‍होंने कहा, मनुष्‍य हंसना भूल गया है, जबकि हंसी सबसे बड़ा ध्‍यान है।
अंत में वह अपने इन नव संन्‍यासियों से कहते हैं, '' एक व्‍यक्ति जो प्रेम को उपलब्‍ध हो गया है, वह मर तो सकता है, परंतु उसका प्रेम बना रहता है। बुद्ध जा चुके हैं, उनका प्रेम जारी है। मैं विदा हो जाऊंगा, परंतु मेरा प्रेम बना रहेगा।'' ओशो का जन्‍म
11 दिसंबर 1931 को जब मध्यप्रदेश के कुचवाड़ा गाँव (रायसेन जिला) में रजनीशचंद्र मोहन का जन्म हुआ। जन्‍म के बाद तीन दिन तक वे बिल्‍कुल भी नहीं रोए थे और न ही दूध ‍पिया। बाद में एक प्रवचन के दौरान ओशो ने बताया था कि सात सौ वर्ष पूर्व का उनका इक्कीस दिवसीय उपवास था, जो पूरा नहीं हो सका था। तीन दिन बचे रह गए थे, जिसे वह इस जन्‍म में पूरा कर रहे थे।
सात वर्ष में मृत्‍यु योग
ओशो की नानी ने एक प्रसिद्ध ज्योतिषी से ओशो की कुंडली बनवाई, जो अपने आप में काफी अद्‍भुत थी।कुंडली पढ़ने के बाद वह बोला, यदि यह बच्चा सात वर्ष जिंदा रह जाता है, उसके बाद ही मैं इसकी मुकम्मल कुंडली बनाऊँगा- क्योंकि इसके लिए सात वर्ष से अधिक जीवित रहना असंभव ही लगता है, इसलिए कुंडली बनाना बेकार ही है।
सात वर्ष की उम्र में ओशो के नाना की मृत्यु हो गई तब उनकी लाश ओशो के सामने पड़ी थी और पूरी रात वे उनकी नानी के साथ थे। ओशो अपने नाना से इस कदर जुड़े थे कि उनकी मृत्यु उन्हें अपनी मृत्यु लग रही थी वे सुन्न और चुप हो गए थे लगभग मृतप्राय। लेकिन वे बच गए और सात वर्ष की उम्र में उन्हें मृत्यु का एक गहरा अनुभव हुआ।
ज्योतिष ने कहा था कि 7 वर्ष की उम्र में बच गया तो 14 में मर सकता है और 14 में बचा तो 21 में मरना तय है, लेकिन यदि 21 में भी बच गया तो यह विश्व विख्यात होगा।
14 वर्ष की उम्र में उनके शरीर पर एक जहरीला सर्प बहुत देर तक लिपटा रहा। फिर 21 वर्ष की उम्र में उनके शरीर और मन में जबरदस्त परिवर्तन होने लगे उन्हें लगा कि वे अब मरने वाले हैं तो एक वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गए, जहाँ उन्हें संबोधि घटित हो गई। बस यही से दुनिया का भविष्य तय हो गया।
ओशो ने कभी कोई किताब नहीं लिखी
ओशो ने जीवन में कभी कोई किताब नहीं लिखी। मगर दुनिया भर में हुए संतों और अद्यात्मिक गुरुओ की श्रृंखला में वे एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनका बोला गया एक-एक शब्द प्रिंट, ऑडिओ और वीडिओ में उपलब्ध है। आज हैरी पाटर के बाद ओशो ही एक ऐसी शख्सियत हैं जिनको दुनिया भर में सबसे अधिक पढ़ा जाता हैं। हैरी पाटर का विश्व की सबसे ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। इसके बाद अगर किसी और पुस्तक का स्थान है तो वह ओशो की किताबें हैं।
Tags:- ओशो: जिनके होने से दुनिया सम्‍मानित हुई, osho, osho rajneesh, osho osho
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved