औषधिय गुणों से युक्त तुलसी
Posted by:
2010-11-15 06:15:52
3118 Views
औषधिय गुणों से युक्त तुलसी
प्रकृति की अनूठी देन ' तुलसी ' एक दिव्य और औषधिय गुणों से युक्त पौधा है. वन्स्पत्तियों में तुलसी का पौधा सबसे अधिक एंटी वाएरल इफेक्ट वाला माना जाता है. आयुर्वेदिक ग्रन्थों के अनुसार तुलसी के बीज, पत्ते उसका तना सभी रोगों के उपचार में प्रयोग किए जाते हैं.
चिकित्सा शास्त्र में भी तुलसी को अति गुणकारी और प्राकृतिक गुणों से भरपूर बताया गया है. इसके अनुसार श्वेत तथा काली तुलसी, दोनों में काली तुलसी को अधिक प्रभावशाली माना गया है. यह ज्वर नाशक, कफ विकार दूर करने वाला, रोगप्रतिरोधिनी शक्ति का कारक है. इसके नियमित सेवन से हमारे शारीर के कई रोग दूर हो जाते हैं.
सर्दी-जुखाम तथा बुखार - तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा पीने से बुखार कम होता है.
दिल सम्बन्धी बीमारी - तुलसी की पत्तियों का रस रोज सुबह पीने से दिल सम्बन्धी परेशानिया समाप्त हो जाती हैं.
कान का दर्द - तुलसी के पत्तों का रस कान में डालने से कान का दर्द ठीक हो जाता है.
नेत्र रोग - आखों के संक्रमण यानी
कंजक्टिवाइटिस से बचने के लिए तुलसी क्त पत्तों में मधु मिलाकर आँख में लगाने से नेत्र रोग में लाभ मिलता है.
दन्त रोग - तुलसी और निम्बू के रस को मिलाकर दांतों की मालिश करने से दांत स्वस्थ, सुन्दर और मजबूत हो जाते हैं.
केश सम्बन्धी समस्या - तुलसी के पत्ते का रस, भृंगराज के पत्ते का रस और आंवला बारीक पीसकर लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं, तथा बाल काले व मुलायम हो जाते हैं.
मुख-दुर्गन्ध - भोजन के बाद ५ तुलसी के पत्तों को चबाने से मुख से दुर्गन्ध नहीं आती है.
सिर दर्द - तुलसी की ११ पत्तियां, ११ काली मिर्च मिलाकर खाने से सिर दर्द ठीक हो जाता है.
दाद - दाद होने पर तुलसी की पत्तियों का रस और निम्बू का रस मिलाकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है.
सफ़ेद दाग - गंगाजल के साथ तुलसी की पत्तियों को मिलाकर लगाने से सफ़ेद दाग ठीक हो जाते हैं.
घाव - तुलसी की पत्तियों का रस और फिटकरी बारीक पीसकर घाव पर छिड़कने से घाव जल्द भरता है.
चेहरे की लालिमा - तुलसी और निम्बू के रस से चेहरे पर मालिश करने से चेहरा खिल उठता है.
Tags:-
Tulsi palnt, antiviral, antiviral drugs, antiviral medication, tulsi beej, vanaspati, headache, headaches, hair problem, hair problems, hair loss, teeth problems