कब से शुरु हुआ शारदीय नवरात्र
Posted by:
diwaker
2011-09-28 05:03:21
741 Views
शारदीय नवरात्र का पूजन सर्वप्रथम भगवान श्रीराम ने समुन्द्र तट पर किया था. अतएव यह राजस-पूजा है. इसमें जितना यथासम्भव पूजा सामग्रियों के साथ पूजन का विधान है. विविध प्रकार के प्रभूत नैवेद्य समर्पित करना चाहिये. इस पूजन के बाद ही भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने लंका विजय के लिये प्रस्थान किया तथा विजय प्राप्त की
अश्विन शुक्ल पक्ष की विजया दशमी तिथि को दशमुख रावण-वध क लिये श्रीरामचन्द्र जी के साथ द्विरद, विधु, महाब्ज नाम के कपिसेनापति तथा समग्र पृथ्वी, दिशा एवं गगन मण्ड़लों को व्याप्त करते हुये असंख्य सैन्य थे. इससे यह प्रमाणित होता है कि श्रीरामचन्द्र जी ने सर्वप्रथम शारदीय नवरात्र पूजा की थी.
Tags:-
Navratri, history of navratri, navratri celebrations, lord rama, navratri festival, navratri katha hindi, navratri mahotsav, navratri nine days puja vidhi, navratri nine colours, navratri puja, navratri puja vidhi