कर्णवेध संस्कार
Posted by:
swamini
2011-11-25 05:25:09
677 Views
वैदिक संस्कृति में सजावट और अलंकार सदा महत्वपूर्ण माने गये हैं. लड़के और लड़कियाँ दोनों ही के कान छिदवाये जाते हैं. इसके बाद जब कि लड़के अपने कानों में छोटी और सादी बालियाँ पहनते हैं. वही लड़कियाँ बड़े सुन्दर और परिष्कृत आभूषण धारण करती हैं. कर्णवेध संस्कार सामान्यतः चूड़ाकरण के साथ ही किया जाता है. उसमे जैसा कि पूर्व में कहा गया है, सिर के बाल उतारते हैं. इन दोनों धर्मानुष्ठानों में मामूली सा शारीरिक कष्ट हो सकता है. उससे बालक के मन में कुछ चिन्तायें भी पैदा हो सकती हैं क्योकि वह इन कष्टों के लिये मानसिक रुप से तैयार नही होता. किंतु इन उत्सवों में लोगों से मिलने वाले प्यार और ध्यान से उसके दर्द की पूरि-पूरि भरपाई हो जाती है.
Tags:-
Karnavedha, karnavedha ear piercing, karnavedha sanskar, karnavedha samskara, karnavedha ceremony, karnavedha benefits, karnavedha Hinduism, karnavedha hindu ceremony, karnavedha karma, karnavedha upanayana