totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>काम और क्रोध का निग्रह करना चाहिए
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
काम और क्रोध का निग्रह करना चाहिए
 
Posted by: kumar200
2012-04-21 12:33:50
797 Views
Comments : 0
 
यमराज - ब्राह्मण ! महीरथ नाम से एक राजा थे. राजा राज्य लक्ष्मी का सारा भार मंत्री पर रख कर विषय भोग में आसक्त हो रहे थे. न प्रजा की ओर दृष्टि डालते और न है धन की ओर. धर्म और अर्थ से विरक्त थे. उनकी वाणी तथा उनका मन कामिनियों की क्रीडा में ही आसक्त थे.
कश्यप जो राजा का पुरोहित था उसे राजा की क्रीडा से कष्ट पहुँच रहा था. अपने मन में विचार किया- जो गुरु मोह वश राजाओं को अधर्म से नहीं रोकता, वह भी उसके पाप का भागी होता है. यदि समझाने पर राजा नहीं समझता है तो सारे दोषों का भागी राजा ही होता है.
कश्यपः (राजा से बोले) - राजन ! कितने खेद की बात है कि तुमने काम के अधीन होकर कभी भगवान् के नाम का स्मरण नहीं किया. विद्वानों की संगति नहीं की. जिसका मन स्त्रियों ने हर लिया, उसे अपनी विद्या , तपस्या, त्याग, नीति तथा विवेकशील चित से क्या लाभ ! एक मात्र धर्म ही है, जो मृत्य के बाद भी साथ जाता है, शरीर के उपयोग में आनेवाली अन्य जितनी वस्तुएं है, वे सभी नष्ट हो जाती है. राजेंद्र! क्या तुम नहीं जानते, मनुष्यों के जीवन का विलास जल की उत्ताल तरंगो के सामान चंचल एवं अनित्य है. जिनके लिए विनय ही पगड़ी और मुकुट है, सत्य और धर्म ही कुंडल है, त्याग ही कंगन है, उन्हें जड़ आभूषणों की क्या आवश्यकता? आयु प्रतिदिन क्षीण हो रही है/ यह जीवन भी लुप्त होता जा रहा है. ऐसी अवस्था में तुम उठकर भागते क्यों नहीं? कुटुंब और द्रव्य संग्रह ----ये सब पराये है, अनित्य है किन्तु पुण्य और पाप अपने है. ये ही तुम्हारे पीछे-पीछे जायेंगे.
अत: वेदों और स्मृतियों में बताये हुए देश और कुल के अनुरूप हित कारक कर्म का अनुष्ठान करो. धर्म का पालन, सदाचार का सेवन करो. दिन-रात इन्द्रिये विजय रूपी योग का अनुष्ठान करना चाहिए क्योंकि जितेंद्रय राजा ही प्रजा को अपने वश में रख सकते है. लक्ष्मी अत्यंत प्रगल्भ रमणी के कटाक्ष के सामान चंचल होती है. विनय रूपी गुण धारण करने से वह राजाओं के पास दीर्घकाल तक ठहरती है. जो अत्यंत कामी और घमंडी है उन मूढ़ चेता राजाओं की सम्पति उनकी आयु के साथ ही नष्ट हो जाती है. व्यसन और मृत्य - में व्यसन को ही कष्टदायक बताया गया है. व्यसन और दुःख विशेषत: काम से ही उत्पन्न होते है. अत: काम का परित्याग करो. चलते, रुकते, जागते और सोते समय भी जिसका चित विचार में संलग्न नहीं रहता है वह जीते जी भी मरे हुए के ही तुल्य है. विद्वान पुरुष विषय चित छोड़ कर समतापूर्ण , स्थिर एवं व्यवहारिक व युक्ति से परमार्थ साधन करते है. जीव का चित बालक की भांति चपल होता है. अत: उससे बल पूर्वक काम लेना चाहिए.
राजन! धर्म के तत्व दर्शी पुरुषो की बुद्धि का सहारा ले, परा बुद्धि द्वारा अपने कुपथ गामी चित को वश में करना चाहिए. लौकिक धर्म व तीर्थ के लिए यत्न करना आदि कोई भी परम पद की प्राप्ति में सहायता नहीं कर सकते. केवल परमात्मा में मन लगाकर जप करने से उस पद की प्राप्ति होती है.
राजन! विद्वान पुरुषों को उचित है की वह विषयों में प्रवृत हुए चित को रोकने के लिए यत्न करे. कल्याण की इच्छा रखनेवाले को हर एक उपाय से काम और क्रोध का निग्रह करना चाहिए क्योंकि वे दोनों कल्याण का विघात करने के लिए उद्यत रहते है. इसलिए धैर्य धारण करके धर्म का ही आचरण करो.
राजन ! यह श्वास बड़ा ही चंचल है, जीवन उसी के अधीन है. तुम्हारे लिए सर्वोतमहित की बात कहता हूँ. राजा (महीरथ) : विप्रवर! सत्पुरुषों का समागम मनुष्यों को हर्ष प्रदान करनेवाली, उनके पापो को दूर भागानेवाली तथा जरा मृत्य का अपहरण करनेवाली संजीवनी बूटी है. प्रभो ! आज से पहले मेरे मन में जो भाव उठते थे, वे सब केवल काम-सुख के प्रति लोभ उत्पन्न करने वाले थे परन्तु आपके वचन सुनने से उनमे विपरीत भाव आ गया. मूर्ख मनुष्य एक जन्म के सुख के लिए हजारो जन्मों का सुख नष्ट करता है और विद्वान् पुरुष एक जन्म से हजारों जन्म बना लेते है. भगवन! आपने अपनी वाणी से आज मुझे मेरी स्थिति का बोध करा दिया. अब उपदेशित करके उद्धार कीजिए.
कश्यप: राजन! बुद्धिमान पुरुषों के चाहिए क़ि वह बिना पूछे अथवा अन्याय पूर्वक पूछने पर किसी को भी उपदेश न दें. लोक को जानते हुए भी जडवत अनजान क़ि भाँती आचरण न करें
विद्वान पुरुषों को, शिष्यों, पुत्रों तथा श्रद्धालु पुरुषों को उनके हित की बात कृपा पूर्वक बिना पूछे भी बतानी चाहिए. संसार में वे ही संत है, जो दूसरो के दुःख का नाश करते है. कष्ट में पड़े हुए जीवों की रक्षा करते हैं. दया के कारण ही धर्म क़ि बृद्धि होती है. दुखित प्राणियों का दुःख से उद्धार करनेवाला ही पुण्यात्मा है. प्रश्न : राजा महीरथ विष्णु लोक क्यों गया ?
उत्तर : गुरु कश्यप के समझाने पर वैशाख मॉस में भगवान की पूजन और अर्चन की.
विष्णु के ध्यान मंत्र
नारद जी : ध्यान करने वाले मनुष्य को शुद्ध चित होकर पहले उस परम कल्याणमय सुन्दर वृन्दावन का चिंतन करना चाहिए, जो फलो के समुदाय, मनोहर सुगंध और बहते हुए मकरंद आदि से सुशोभित सुंदर- सुंदर वृक्षों के नूतन पल्लवों से झुका हुआ शोभा पा रहा है तथा खिली हुई नवल मंजरियो और ललित लताओं से आवृत है. ( श्लोक- सुमन प्रकर सौरभोन्दलित माध्वी का द्युल्लासत्सुशा खिनव पल्लवी प्रकार नम्र शोभायुतम. प्रफुल्नव मंजरी ललित वल्लरी वेष्टितम, स्मरेत सततं शिवम् सितमती: सुवृन्दा वनम)
--पद्म पुराण पृष्ट संख्या - 594-606 के संपादित अंश
Tags:- Anger, yamraj, Brahman, narad, padm puran
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved