totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे अवतरित हुई देवी लक्ष्मी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे अवतरित हुई देवी लक्ष्मी
 
Posted by: tniranjan
2012-02-01 03:23:47
1224 Views
Comments : 0
 
समस्त सम्पत्तियों की अधिष्ठात्री ‘ भगवती लक्ष्मी ’ शुद्ध सत्त्वमयी हैं. यह कमल पर निवास करती हैं. कमल पर बैठती हैं और हाथ में कमल ही धारण करती हैं. विकार और दोषों का इनके यहाँ प्रवेश भी नही है. इनकी थोड़ी सी भी कृपा प्राप्त करके मनुष्य वैभववान हो जाता है.
देवी की जितनी भी शक्तियाँ मानी गई हैं उन सबकी मूल भगवती लक्ष्मी ही हैं. ये ही सर्वोत्कृष्ट पराशक्ति हैं. श्रीलक्ष्मी जी की अभिव्यक्ति दो रुपों में देखी जाती है. श्रीरुप में और लक्ष्मी रुप में. ये दो होकर भी एक हैं और एक होकर भी दो हैं. दोनों ही रुपों में ये भगवान विष्णु की पत्नी हैं. भगवान जब-जब अवतार लेते हैं तब तब भगवती महालक्ष्मी भी अवतीर्णं होकर उनकी प्रत्येक लीला में सहयोग देती हैं.
इनका अवतरण कैसे हुआ शास्त्रों में इस प्रकार मिलता है.
महर्षि भृगु की पत्नी ख्याति के गर्भ से एक त्रिलोक सुन्दरी कन्या उत्पन्न हुई. वह समस्त शुभ लक्षणों से सुशोभित थी. इसलिये उसका नाम लक्ष्मी रखा गया. धीरे-धीरे बड़ी होने पर लक्ष्मी ने भगवान नारायण के गुण-प्रभाव का वर्णन सुना. इसलिये उनका हृदय भगवान विष्णु में अनुरक्त हो गया. वे भगवान नारायण को पति रुप में प्राप्त करने के लिये समुद्र तट पर घोर तपस्या करने लगी. उन्हें तपस्या करते-करते एक हजार वर्ष बीत गये. उनकी परीक्षा लेने के लिये देवराज इन्द्र भगवान विष्णु का रुप धारण करके लक्ष्मी देवी के पास आये और उनसे वर मांगने को कहा. लक्ष्मी ने उनसे विश्व रुप का दर्शन कराने के लिये कहा. इन्द्र वहाँ से लज्जित होकर लौट गये. अन्त में भगवती लक्ष्मी को कृतार्थ करने के लिये स्वयं भगवान विष्णु पधारे. भगवान ने देवी से वर मांगने को कहा. उनकी प्रार्थना पर भगवान ने उन्हें विश्वरुप का दर्शन कराया. तदन्तर लक्ष्मी जी की इच्छानुसार भगवान विष्णु ने उन्हें पत्नी रुप में स्वीकार किया.
लक्ष्मी जी के प्रकट होने का दूसरा इतिहास इस प्रकार है. एक बार महर्षि दुर्वासा घूमते-घूमते एक मनोहर वन में गये. वहाँ एक विद्याधरी सुन्दरी ने उन्हें दिव्य पुष्पों की एक माला भेंट की. माला लेकर उन्मत्त वेशधारी मुनी ने उसे अपने मस्तक पर ड़ाल लिया और पुनः पृथ्वी पर भ्रमण करने लगे. इसी समय दुर्वासा जी को देवराज इन्द्र दिखाई दिये. वे ऐरावत चढ़कर आ रहे थे. उनके साथ एक अन्य देवता भी थे. महर्षि दुर्वासा ने वह माला इन्द्र को दे दी. देवराज इन्द्र ने उसे लेकर ऐरावत के मस्तक पर ड़ाल दिया. ऐरावत ने माला की तीव्र गन्ध से आकर्षित होकर उसे सूँड़ से उतार लिया और अपने पैरों तले रौंद ड़ाला. माला की दुर्दशा देखकर महर्षि दुर्वासा क्रोध से जल उठे और उन्होने इन्द्र को श्रीभ्रष्ट होने का शाप दे दिया. उस शाप के प्रभाव से इन्द्र श्रीभ्रष्ट हो गये और सम्पूर्ण देवलोक पर असुरों का शासन हो गया. समस्त देवता असुरों के संत्रस्त होकर इधर-उधर भटकने लगे. ब्रह्माजी की सलाह से सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में गये. भगवान विष्णु ने उन लोगों को असुरों के साथ मिलकर क्षीरसागर को मथने की सलाह दी. भगवाने की आज्ञा पाकर देवगणों ने दैत्यों से संधि करके अमृत प्राप्ति के लिये समुद्र-मंथन का कार्य आरम्भ किया. मंदराचल की मथानी और वासुकी नाग की रस्सी बनी. भगवान विष्णु स्वयं कच्छप रुप धारण करके मन्दराचल के आधार बने.
इस प्रकार मंथन करने पर क्षीरसागर से क्रमशः कालकूट विष, कामधेनु, उच्चैश्रवा नामक अश्व, ऐरावत हाथी, कौस्तुभमणि, कल्पवृक्ष, अप्सराएँ, लक्ष्मी, वारुणी, चन्द्रमा, शंख, शांर्ग, धनुष धनवन्तरि और अमृत प्रकट हुये. क्षीर समुद्र से जब भगवती लक्ष्मी प्रकट हुई, तब वे खिले हुये श्वेत कमल के आसन पर विराजमान थी. उनके श्रीअंगो से दिव्यकांती निकल रही थी. उनके हाथों में कमल था. लक्ष्मी जी का दर्शन करके देवता और महर्षिगण प्रसन्न हो गये. उन्होंने वैदिक श्रीसुक्त का पाठ करके लक्ष्मी जी का स्तवन किया. सबके देखते-देखते वे भगवान विष्णु के पास चली गयी.
Tags:- devi lakshmi, goddess lakshmi, mata lakshmi, lord Vishnu, bhrigu rishi, kachhap avtar, amrt
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved