totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे करें महाकाल को प्रसन्न
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे करें महाकाल को प्रसन्न
 
Posted by: Nandini7
2014-02-19 01:25:58
2294 Views
Comments : 2
 
शिवरात्रि के विशेष अवसर पर महाकाल की अराधना के लिये मंदिरों में तैयारियां शुरु हो गई है और इस दिन भक्त महाकाल को प्रसन्न करने के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। भगवान शिव अपने कल्याणकारी स्वरूप और रौद्र रुप यानि क्रोध के लिये जाने जाते है। वैसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये बहुत से स्तोत्रों की रचना की गई है लेकिन महाकाल के क्रोध को जिस स्तोत्र से शांत किया जा सकता है, वह है “शिव ताण्डव स्तोत्र”।
शिव तांडव स्तोत्र की रचना रावण ने की थी इसीलिये रावण का नाम भगवान शिव के परमभक्तों में लिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब रावण कैलाश पर्वत उठाकर लंका ले जाने लगा तो भोले बाबा ने अपना अंगूठा कैलाश पर्वत के ऊपर रख दिया। भगवान शिव के अंगूठे के भार से रावण का हाथ पर्वत के नीचे दब गया जिससे उसके हाथ में असहनीय पीड़ा होने लगी। रावण ने भगवान शिव से बहुत क्षमा-याचना की लेकिन जब भगवान शिव का विनाशकारी क्रोध शांत नहीं हुआ तो रावण ने महाकाल को शांत करने के लिये विशेष प्रकार के स्तोत्र का जाप किया जिसे “शिव तांडव स्तोत्र” कहते है। तब कहीं जाकर महाकाल का रौद्र रुप शांत हुआ। इस स्त्रोत का पाठ करने वाला भक्त कभी दरिद्र नहीं रहता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
यदि आप भी इस शिवरात्रि भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो शिव तांडव स्तोत्र का पाठ जरुर करें।
शिव तांडव स्तोत्रम्
जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌।
डमड्डमड्डमड्डमनिनादवड्डमर्वयं चकार चंडतांडवं तनोतु नः शिवः शिवम ॥1॥
जटा कटा हसंभ्रम भ्रमन्निलिंपनिर्झरी । विलोलवी चिवल्लरी विराजमानमूर्धनि ।
धगद्धगद्ध गज्ज्वलल्ललाट पट्टपावके किशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं ममं ॥2॥
धरा धरेंद्र नंदिनी विलास बंधुवंधुर-स्फुरदृगंत संतति प्रमोद मानमानसे ।
कृपाकटा क्षधारणी निरुद्धदुर्धरापदि कवचिद्विगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥3॥
जटा भुजं गपिंगल स्फुरत्फणामणिप्रभा-कदंबकुंकुम द्रवप्रलिप्त दिग्वधूमुखे ।
मदांध सिंधु रस्फुरत्वगुत्तरीयमेदुरे मनो विनोदद्भुतं बिंभर्तु भूतभर्तरि ॥4॥
सहस्र लोचन प्रभृत्य शेषलेखशेखर-प्रसून धूलिधोरणी विधूसरांघ्रिपीठभूः ।
भुजंगराज मालया निबद्धजाटजूटकः श्रिये चिराय जायतां चकोर बंधुशेखरः ॥5॥
ललाट चत्वरज्वलद्धनंजयस्फुरिगभा-निपीतपंचसायकं निमन्निलिंपनायम्‌ ।
सुधा मयुख लेखया विराजमानशेखरं महा कपालि संपदे शिरोजयालमस्तू नः ॥6॥
कराल भाल पट्टिकाधगद्धगद्धगज्ज्वल-द्धनंजया धरीकृतप्रचंडपंचसायके ।
धराधरेंद्र नंदिनी कुचाग्रचित्रपत्रक-प्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने मतिर्मम ॥7॥
नवीन मेघ मंडली निरुद्धदुर्धरस्फुर-त्कुहु निशीथिनीतमः प्रबंधबंधुकंधरः ।
निलिम्पनिर्झरि धरस्तनोतु कृत्ति सिंधुरः कलानिधानबंधुरः श्रियं जगंद्धुरंधरः ॥8॥
प्रफुल्ल नील पंकज प्रपंचकालिमच्छटा-विडंबि कंठकंध रारुचि प्रबंधकंधरम्‌
स्मरच्छिदं पुरच्छिंद भवच्छिदं मखच्छिदं गजच्छिदांधकच्छिदं तमंतकच्छिदं भजे ॥9॥
अगर्वसर्वमंगला कलाकदम्बमंजरी-रसप्रवाह माधुरी विजृंभणा मधुव्रतम्‌ ।
स्मरांतकं पुरातकं भावंतकं मखांतकं गजांतकांधकांतकं तमंतकांतकं भजे ॥10॥
जयत्वदभ्रविभ्रम भ्रमद्भुजंगमस्फुर-द्धगद्धगद्वि निर्गमत्कराल भाल हव्यवाट्-
धिमिद्धिमिद्धिमि नन्मृदंगतुंगमंगल-ध्वनिक्रमप्रवर्तित प्रचण्ड ताण्डवः शिवः ॥11॥
दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजंग मौक्तिकमस्रजो-र्गरिष्ठरत्नलोष्टयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।
तृणारविंदचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोः समं प्रवर्तयन्मनः कदा सदाशिवं भजे ॥12॥
कदा निलिंपनिर्झरी निकुजकोटरे वसन्‌ विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरःस्थमंजलिं वहन्‌ ।
विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकः शिवेति मंत्रमुच्चरन्‌ कदा सुखी भवाम्यहम्‌ ॥13॥
निलिम्प नाथनागरी कदम्ब मौलमल्लिका-निगुम्फनिर्भक्षरन्म धूष्णिकामनोहरः ।
तनोतु नो मनोमुदं विनोदिनींमहनिशं परिश्रय परं पदं तदंगजत्विषां चयः ॥14॥
प्रचण्ड वाडवानल प्रभाशुभप्रचारणी महाष्टसिद्धिकामिनी जनावहूत जल्पना ।
विमुक्त वाम लोचनो विवाहकालिकध्वनिः शिवेति मन्त्रभूषगो जगज्जयाय जायताम्‌ ॥15॥
इमं हि नित्यमेव मुक्तमुक्तमोत्तम स्तवं पठन्स्मरन्‌ ब्रुवन्नरो विशुद्धमेति संततम्‌ ।
हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नांयथा गतिं विमोहनं हि देहना तु शंकरस्य चिंतनम ॥16॥
पूजाऽवसानसमये दशवक्रत्रगीतं यः शम्भूपूजनमिदं पठति प्रदोषे ।
तस्य स्थिरां रथगजेंद्रतुरंगयुक्तां लक्ष्मी सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥17॥
॥ इति शिव तांडव स्तोत्रं संपूर्णम्‌ ॥

Tags:- Shiv Tandav Stotram, bhakti,god, Shivratri, Lord shiva, Shivratri 2014, Bhole Shankar, शिवरात्रि 2014, शिवरात्रि पूजा, शिवरात्रि व्रत, भोले शंकर की महिमा
bottom
2 Comments
top
 Posted by: 2014-03-01 05:45:33

 
Love to recite it ,best composition
 Posted by: 2014-02-28 09:08:37

 
i like this stotra.
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved