totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे चाहते हैं स्वामी जी भ्रष्टाचार मिटाना !
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे चाहते हैं स्वामी जी भ्रष्टाचार मिटाना !
 
Posted by: Vikasg21
2011-05-31 06:03:10
713 Views
Comments : 0
 
जातिवाद, प्रान्तवाद, मजहबी उन्माद, भ्रूण हत्या, धार्मिक अंध विश्वास, आत्मानुशासन की कमी, गैर जिम्मेदारी, दहेज, अकर्मण्यता व नशादि सामाजिक बुराइयाँ या सम्स्याएं है, परन्तु भ्रष्टाचार एक विशुद्घ रुप से राजनैतिक समस्या है। आचार, विचार, भ्रष्टाचार या सदाचार अर्थात बेईमानी व ईमानदारी पानी की तरह सदा ही ऊपर से नीचे की ओर आते हैं। इसको राजनैतिक ढांचे में सत्ता के ही नियंत्रित करना होगा। भ्रष्टाचार व कालेधन की समस्या के तीन मुख्य समाधान हैं:-
(1) केन्द्र सरकार बडे नोट छापना बन्द करे, साथ ही छपे हुए नोट वापस ले, तो भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, काला धंधा, काला धन, नकली करेंसी, आतंकवाद आदि कई समस्याओं का एक साथ समाधान हो जायेगा।
(2) जब हमारे पडोसी देश चीन में भ्रष्टाचारियों को फाँसी दी जाती है तो हमारे यहाँ क्यों नही? 10-20 भ्रष्ट लोगो को मृत्युदण्ड देने पर आगे से कोई भी भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि जिंदगी सबकों प्यारी होती है। चीन में मृत्यृदण्ड में लगने वाली गोली का पैसा भी मरने वाले भ्रष्ट व्यक्ति के परिवार से लिया जाता है, क्योंकि गोली देश के लोगों के टैक्स के पैसे से बनती है। अत: उस गोली की कीमत भ्रष्ट व्यक्ति से ही वसूली जाती है।
(3) स्विटजरलैंड सहित दुनिया के 70 से अधिक देशों में जहाँ-जहाँ भारत का कालाधन जमा किया हुआ है उन देशों के साथ सन्धियाँ करके वहाँ से हमें अपने देश का धन तत्काल स्वदेश लाना चाहिए। जर्मनी ने भी 100 से अधिक लोगों की एक सूची भारत सरकार को सौंपी हुई है जिनके पैसे स्विस बैंकों में जमा है उसकों राष्ट्रहित में तुरन्त सार्वजनिक करना चाहिए।
ये तीन काम करने से भ्रष्टाचार 100 प्रतिशत हमेशा के लिए खत्म हो जायेगा और भारत एक दिन में ही विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन जायेगा। ये तीन काम केवल केन्द्र सरकार ही कर सकती है क्योंकि केन्द्र सरकर के अलावा ये तीनों काम करने का अधिकार किसी अन्य के पास है नही और ये तीन काम हुए बिना केवल नैतिक आधार पर हम भ्रष्टाचार एवं कालाधन को खत्म नहीं कर सकते। स्वामी जी बताते हैं कि - मैंने एक बहुत बडे राजनेता से पूछा कि भाई जब ये तीन काम करके भ्रष्टाचार व कालाधन को समाप्त किया जा सकता है तो सरकार क्यों नही करती? तो उत्तर बहु्त ही रोचक व शर्मिदगीं से भरा हुआ था। वह बोला - भाई ये करेंसी रिकाँल करने से धन तो सरकारों में सम्मिलित या उनके द्वारा संरक्षित लोगों का ही छिनने वाला है। दूसरा भ्रष्टाचारियों के लिए मृत्युदण्ड का कानून बनाने पर फांसी पर तो भ्रष्ट नेताओं व उनके द्वारा संरक्षित लोगों को ही लटकना पडेंगा। बाहर स्विस बैंकों में धन तो इन्ही बेईमानों का है। जर्मनी ने जिन लोगों की सूची सरकार को दी है उसमें नाम तो इन्ही में से कुछ बेईमानी नेताओं का है। अत: अपने खिलाफ जाने वाले ये तीनों काम वर्तमान में सत्त्तासीन नेता या केन्द्र सरकार नहीं करेगी। इसका मतलब देश की सत्ता ईमानदार सरकार के हाथों में नही है, और यदि सरकार ईमानदार है तो आखिर ये तीन काम क्यों नही करती? जो सरकार ईमानदार नही है उसकों देश में शासन करने का अधिकार नहीं है तथा भ्रष्टाचार व पक्षपातपूर्ण व्यवस्थाओं को नही बदलती है तो हम सब देशवासी भारत स्वाभिमान संगठन के साथ मिलकर ऐसी सरकार बनायेंगें जो तीन काम करके भ्रष्टाचार समाप्त करेगी तथा भ्रष्ट व्यवस्थाओं व पक्षपातपूर्ण सभी नीतियों का परिवर्तन करेगी।
Tags:- swami ramdev,swamiji.baba ramdev,baba ramdev movement,swami ramdev andolan,swami ramdev satyagraha andolan, swamiji against black money,swami ramdev against corruption,bharat swabhiman,bharat swabhiman yatra
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved