आज मनुष्य जितना अधिक आधुनिक होता जा रहा है, उतना ही रत्नों की तरफ़ आकर्षित होता जा रहा है. लोग अनेकों प्रकार के बहुमूल्य रत्न धारण करते हैं. जिन लोगो में इन बहुमूल्य रत्नों को धारण करने का सामर्थ नही होता, वह उसके उपरत्न धारण करते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इन बहुमूल्य रत्नों में करिश्माई शक्तियाँ होती हैं. रत्न अगर सही समय में और ग्रहों की सही स्थिति को देखकर धारण किए जाएं तो इनका हमारे शरीर व जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. नही तो इन रत्नों का हमारे जीवन में विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है.
- किन्ही दो रत्नों को एकसाथ धारण करने से पहले अच्छे विद्वानों से सलाह अवश्य लें. किसी रत्न के साथ दूसरे रत्न को धारण कर सकते हैं की नही. क्योंकि माना जाता है कि ग्रहों के समान रत्नों में भी आपसी द्वेष होता हैं.
- रत्नों को खरीदते समय हमेशा यह जाँच परख अवश्य कर लें कि उसमें कोई खरोच अथवा रगड़ बिल्कुल भी न हो. वही श्रेष्ठ रत्न होता है.
- किसी भी ग्रह रत्न को धारण करते रहने की एक समयावधि होती है. समयावधि समाप्त हो जाने के बाद रत्न निष्क्रिय और प्रभावहीन हो जाते हैं.
- अँगूठी या लाकेट बनवाते समय इस बात का खास ख्याल रखें की उसके नीचे का हिस्सा खाली हो जिससे रत्न आपके शरीर को टच करे. रत्न का शरीर से टच कराना जरुरी होता है, क्योकि माना जाता है कि हम जो भी रत्न धारण करते हैं, वे ब्रह्माण्ड की निश्चित किरणों को खींचकर हमारे शरीर की कमी की पूर्ति करते हैं. इस तरह हमारे कष्ट दूर हो जाते है.
- अंगूठी या लाकेट को धारण करने से एक दिन पहले उसे कच्चे दूध में भिगोकर रखें. अगले दिन शुभ मुहूर्त में (राहूकाल को छोड़कर) अपने अराध्यदेव के सामने बैठकर उसे साफ़ पानी से धोएं. धूप अगरबत्ती दिखाएँ. उस रत्न के मँत्र की कम 10 माला का जप करें, फ़िर श्रद्धा पूर्वक उसे धारण करें.
ग्रहों के मंत्र : -
- सूर्य : ऊँ घृणीं सूर्याय नमः
- चन्द्र : ऊँ सों सोमाय नमः
- मंगल : ऊँ अं अंगारकाय नमः
- बुध : ऊँ बुँ बुधाय नमः
- गुरु : ऊँ ब्रृँ बृहस्पतये नमः
- शुक्र : ऊँ शुं शुक्राय नमः
- शनि : ऊँ शं शनैश्चराय नमः
- हमें इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिएँ कि रत्न उस समय धारण करना चाहिए जब समबन्धित ग्रहों की दशा एवं अन्तर्दशा चल रही हो, तभी रत्न धारण करने का विशेष लाभ प्राप्त होता है.
कई लोगो को हमेशा यह शिकायत रहती है कि उन्हें अपने जन्म का समय अथवा दिन ज्ञात नही है तो उन लोगों के लिए यही सही रहेगा कि बिना जाने कोई भी रत्न धारण न करें. रत्न पहनने की बजाय पूजा - पाठ द्वारा ग्रहों को प्रसन्न करना ही उचित रहता है। उन्हें चाहिए कि वह नवग्रह मँत्र का जाप करें. नवग्रह मँत्र इस प्रकार है-
नवग्रह मँत्र -
ॐ ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी, भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च ।
गुरुश्च शुक्रः शनिराहु केतवः, सर्वे ग्रहा शान्तिकरा भवन्तु ।।
Tags:-
Gem, gems, gemstone, gemstone meanings, gemstone rings, gemstones, precious gemstones, gemstones rings, how to wear a gemstone, navgrah mantra, navagraha stotram, grah mantra