कैसे बचें बुरी नजर से
Posted by:
keshav
2012-05-23 03:30:01
1236 Views
जिन्दगी के सफ़र में कभी सुख मिलता है तो कभी दुख. लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि सिर्फ़ दुख ही आपके हिस्से में आ रहें हैं. सब कुछ खत्म हो गया, जिन्दगी रुक सी गई है. कुछ भी शुभ नही हो रहा. सब कुछ अशुभ हो रहा है और आपके मन में कहीं न कही यह बात घर कर गई हो कि हमारे घर को किसी की नजर लग गई है तो इस नजर दोष को दूर करने के लिये-
शनिवार या अमावस्या के दिन एक काली मटकी लेकरके, आपका घर जिस मुख हो अर्थात् जिस तरफ़ घर का प्रमुख द्वार हो, उसके आस-पास कहीं भी एक काली मटकी लगा दीजिये. इससे घर बुरी नजर से सुरक्षित रहेगा.
अक्सर देखने में आता है कि किसी व्यक्ति को लगातार सफ़लता मिल रही हो, उसका जीवन खुशियों भरा हो पर अचानक ही बहुत मेहनत के बावजूद उसे सफ़लता न मिल रही हो. जिन्दगी ठहर सी गई हो और आपको लगे कि इसकी खुशियों को किसी की नज़र लग गयी है. वह बुरी नजर से प्रभावित हो तो-
शनिवार की रात एक चुटकी काला तिल, कपूर का टुकड़ा, 3 लौंग एक काजल की ड़िब्बिया के साथ लपेट लें. जिसे नजर लगी हो उसके सिर के पास या तकिये के नीचे रख दें. रविवार की सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर उस व्यक्ति के पास आयें. उसे कुछ कहने या उठाने की जरुरत नही है चुपचाप सारा समान उठाइये और उसके सिर पर से घुमाकर भैरव जी का ध्यान करते हुये सारा समान बाहर ले जायें. घर के बाहर कपूर के ऊपर लौंग रखकर जला दें और जब वह जल जाये तो सारा समान ऐसी जगह ड़ाल आयें जहाँ किसी का पैर न पड़े. फ़िर हाथ पैर धौकर घर में प्रवेश करें. ऐसा करने से निश्चय ही सभी नजर दोष समाप्त हो जायेंगे.
Tags:-
Evil-eye, Saturday, Mole, Camphor, Coal Dibbia, Sunday, Moon, amawasya