totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कौआ के चोंच मारने से होगा इलाज
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कौआ के चोंच मारने से होगा इलाज
 
Posted by: Neerus
2011-07-01 03:31:28
15061 Views
Comments : 0
 
एक ड़ाक्टर शिरडी सांई बाबा के अनन्य भक्त थे. इसलिए बाबा उनसे बहुत स्नेह रखते थे. एक बार डाक्टर को नासूर हो गया. वह बाबा के एक शिष्य से बोले मुझे असहनीय पीड़ा हो रही है. मैं अब इस जीवन से मृत्यु को अधिक सही समझता हूँ. मुझे लगता है इसका कारण मेरे पूर्व जन्मों के कर्म हैं. बाबा से जाकर कहो कि वह मेरी पीड़ा दूर करें. मैं अपने पिछले जन्म के कर्मों को अगले दस जन्मों में भोगने को तैयार हूँ. शिष्य ने बाबा के पास जाकर उनकी प्रार्थना सुनाई. सांई तो दया के अवतार ही हैं. वे अपने भक्तों के कष्ट कैसे देख सकते थे. उनकी प्रार्थना सुनकर उन्हें दया आ गई. उन्होने शिष्य को से कहा- जाकर उनसे कहो घबरायें नही. कर्मों का फ़ल दस जन्म में क्यों भुगतना पड़ेगा. केवल दस दिनों में ही उनके जन्मों के कर्मफ़ल समाप्त हो जायेंगे. मैं तो यहाँ तुम्हें धार्मिक और आध्यात्मिक कल्याण देने के लिए ही बैठा हूँ. प्राण त्यागने की इच्छा कभी नही करनी चाहिए. जाओ किसी तरह उन्हें यहाँ लेकर आओ, मैं सदा के लिए उनको कष्टों से छुटकारा दिलवा दूँगा.
तब डाक्टर को वहाँ लाया गया. बाबा ने अपने दाहिनी ओर उनके सिरहाने अपनी गद्दी देकर लिटाते हुए कहा कि इनकी मुख्य औषधि यह है कि पिछले जन्मों के कर्मफ़ल को अवश्य ही भोग लेना चाहिए. ताकि उनसे सदैव के लिए छुटकारा मिल जाये. हमारे कर्म ही सुख-दुख के कारण होते है. इसलिए जैसी भी परिस्थिति आए, उसी में सन्तोष करना चाहिए. ईश्वर ही सबको फ़ल देने वाला है, और वही सबकी रक्षा करता है. ऐसा सोचकर सदैव उनका स्मरण करो. वे ही तुम्हारी चिन्ता दूर करेंगे. तन,मन,धन और वचन से उनकी शरण में जाओ, फ़िर देखो कि वे क्या करते हैं. ड़ाक्टर ने बाबा को बताया कि उनके एक शिष्य ने उनके पैर में पट्टी बाँधी है परन्तु उससे कोई लाभ नही पहुँचा.
बाबा बोले - यह पट्टी हटाओं नही तो मर जाओगे. थोड़ी ही देर में एक कौआ आयेगा और वह इसमें अपनी चोंच मारेगा. तब तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे. बातचीत चल ही रही थी उसी समय मस्जिद में झाडू लगाने तथा दीया-बत्ती आदि की सफ़ाई करने वाला वहाँ आया. जब वह सफ़ाई कर रहा था तो अचानक ही उसका पैर डाक्टर के नासूर वाले पैर पर जा पड़ा. पैर तो सूजा ही था फ़िर उस व्यक्ति के पैर से दबा तो उसमें से नासूर के सात कीड़े निकल पड़े. कष्ट असहनीय हो गया, और डाक्टर जोर से चीख पड़ा किन्तु कुछ समय पश्चात वह शान्त हो गया. बाबा ने डाक्टर से पूछा अब अच्छे हो गये ना. डाक्टर ने हाँ की मुद्रा में सिर हिलाते हुए कहाँ - हाँ मेरे दर्द में आराम आ गया लेकिन वो कौआ कब आयेगा और चोंच मारेगा. बाबा मुस्कुराते हुए बोले- अरे क्या तुमने कौए को नही देखा. अब वह नही आयेगा. जिस सफ़ाई करने वाले ने तुम्हारा पैर दबाया वही कौआ था. उसने चोंच मारकर नासूर को हटा दिया. वह अब फ़िर से क्यों आयेगा. अब वाड़े में जाकर आराम करो. तुम जल्द ही स्वस्थ हो जाओगे. बाबा के द्वारा बताई गई उदी लागाने और पानी के साथ पीने से, बिना किसी औषधि या चिकित्सा के वे दस दिनों में ही एक दम ठीक हो गये.
श्री सद्गुरु साईनाथार्पणमस्तु. शुभ भवतु
Tags:- sai sai, sai, sai baba, sai ram, om sai ram, shirdi sai,sai darshan, sais, sai palki, shrdha saburi, shirdi, sai baba history, crow, साई, साई बाबा, ॐ साई राम, शिरडी साई बाबा, सबका माल
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved