totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्या आप सफल है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्या आप सफल है
 
Posted by: Sriram
2014-04-24 05:13:07
1354 Views
Comments : 0
 
जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है और सफलता का एकमात्र मापदंड आज के समय में “धन” को ही माना गया है। हम ऐसा क्यों मानते हैं कि अगर हमारे पास पैसा होगा, तो ही हम सफल होगें ? क्या वाकई ऐसा है कि अगर आपके पास पैसा है तो ही आप खुश रह सकते है अन्यथा नहीं.... जीवन में भले ही धन को भगवान के समान नहीं माना गया है, लेकिन ईश्वर से कम भी नहीं समझा गया है क्योंकि धन हमारी वह प्राथमिक आवश्यकता है जिसके माध्यम से हमारी सभी आवश्यकताएं पूरी होती हैं।
धन के संबंध में चाणक्य ने बहुत ही सही कहा है कि जिस प्रकार ज्ञान की चादर किसी भी कुरुप पुरुष की सभी बुराईयों को ढक देती है और उसे लोगों के बीच सम्मान का पात्र बना देती है, ठीक उसी प्रकार धन के कारण कोई भी बुद्धिहीन मनुष्य सभी जगह पूजा जा सकता है। अंतर मात्र इतना है कि कुरुप व्यक्ति अपने ज्ञान के बल पर जीवनपर्यन्त सम्मान का पात्र बना रहता है क्योंकि ज्ञान किसी से छीना नहीं जा सकता है और ना ही यह कभी समाप्त होता है जबकि बुद्धिहीन व्यक्ति का सम्मान तब तक ही कायम रह सकता है जब तक उसके पास धन है। धन के बिना वहीं व्यक्ति भविष्य में हंसी और निंदा का पात्र बन जाता है।

माइक्रोसाफ्ट की स्थापना में अहम् भूमिका निभाने वाले और विश्व के तीसरे धनी व्यक्ति बिल गेट्स ने इस संबंध में बहुत ही महत्तवपूर्ण बात कही है कि जब आपके पास धन होता है तब केवल आप यह भूल जाते हैं कि “आप कौन है” लेकिन जब आपके पास धन नहीं होता है तो, पूरा संसार यह भूल जाता है कि “आप कौन है” इन बातों से यह स्पष्ट होता है कि धन भले ही जीवन में बहुत महत्त्व रखता है क्योंकि ये आपकी स्वतंत्रता और सम्मान का भी घोतक होता है लेकिन अगर हम यह बात पूर्ण रुप से मान लें कि धन ही सभी खुशियों की एकमात्र आधारशिला है तो ये भी गलत है क्योंकि कई बार धन को पाने की चाह में हम अहम बातों को दरकिनार करते हुए चलते हैं जिसमें सबसे महत्तवपूर्ण बात यह है कि धन को एकत्रित करने के लिए कौन-सी ऐसी सीमा रेखाएं है जो हमें नहीं लांघनी चाहिए क्योंकि शायद इनको लांघने से आपके जीवन का उद्देश्य ही बदल जायें। यह सही है कि हम सभी सफल होना चाहते हैं और सफलता का बिन्दु “धन” के चारों ओर केन्द्रित होता है लेकिन इस बिन्दु का लगातार चक्कर लगाने से हम जीवन में क्या-क्या हार जाते हैं इसका मूल्यांकन करना बहुत ही आवश्यक है।

इस संबंध में मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपनी एक स्पीच के दौरान कहा था कि आपकी खुशियों और सफलता के बीच बैलेंस अर्थात् संतुलन होना आवश्यक है – आप उस सफलता का आनंद किस प्रकार उठा सकते है यदि आपको विदेश में हाई सैलरी पैकेज के साथ नौकरी का अवसर मिला हो और इसके लिए आपको अपने बीमार माता-पिता को अकेला छोड़ कर जाना पड़े या फिर जिस दिन आपको नौकरी में प्रमोशन मिल रहा हो, उस दिन आपका ब्रेकअप हो जाए सिर्फ इस वजह से क्योंकि ओवर टाइम के दौरान आप अपने रिश्ते को समय नहीं दे पाये या फिर आपको अपनी आफिस मीटिंग और अपने बच्चे की पैरेंट्स मीटिंग के बीच में से किसी एक का चुनाव करना पड़े। विदेश जाना, नौकरी में प्रमोशन या फिर आफिस मीटिंग इन सबका एकमात्र लक्ष्य धन कमाना ही है लेकिन अगर धन के केन्द्रबिन्दु तक पहुंचने के लिए आपको परिवार, पत्नी, बच्चों जैसे महत्तवपूर्ण बिन्दुओं को अनदेखा करने पड़ा तो धन कमाने का उद्देश्य ही बेकार हो जाता है।

ये परिस्थितियाँ मात्र एक उदाहरण है लेकिन कई बार जीवन में हमें इनसे दो-चार होना पड़ता है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस प्रकार का त्याग या किस प्रकार की कीमत चुकाते हैं। यदि आपको विदेश की नौकरी या परिवार में से किसी एक को चुनना हों तो ये आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है। आप दोनों में से किसी एक को भी चुनें किन्तु उसका उद्देश्य केवल आप तक खुशी लाना ही होना चाहिए ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपकी खुशी का प्रतिशत कम हो जाए और दुख का ज्यादा। परिवार, बच्चे, पत्नी, माता-पिता हमारे जीवन का ऐसा केन्द्र-बिन्दु है जो धन के बिन्दु से कहीं अधिक गहरा, संवेदनशील और महत्तवपूर्ण है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप दोनों बिन्दुओं के बीच किस प्रकर सामंजस्य बनाये रखते हैं क्योंकि संतुलन ही वह बीच का मार्ग है जो आपको खुशियों की मंजिल तक ले जाता है और सफल होने का आनंद दिलाता है।
Tags:- family, money, relation, office, success, life, parents, children, परिवार, पैसा, सफलता, धन, जीवन, तरक्की, जिंदगी, जिंदगी में पैसा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved