totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्या सोचते हैं वो
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्या सोचते हैं वो
 
Posted by: Nandini7
2014-04-30 05:50:37
1147 Views
Comments : 1
 
जब कोई परीक्षा में प्रथम आता है या फिर किसी का नौकरी में प्रमोशन होता है या फिर कोई व्यक्ति किसी-भी परेशानी में खुश रहता है तो कभी-कभी हम यह सोचते हैं कि सफल और खुशहाल लोगों की सोच किस प्रकार की होती है? वो किस प्रकार हर परेशानी में खुश रहते हैं? या फिर ऐसी कौन-सी शक्ति है जो उनको इतना जिंदादिल बनाये रखती है? वो ऐसा कैसे सोच लेते हैं जो सभी लोग नहीं सोच पाते हैं? क्या भगवान ने इन्हें अलग प्रकार का दिमाग दिया है? या फिर इनका भाग्य अच्छा है? आखिर कारण क्या है कि हर कोई इनसे प्रभावित हो जाता है.... आइये जानते हैं आखिर किस तरह से सफल लोगों की सोच आम लोगों से जरा हट कर होती है...
आपकी सकारात्मक सोच – “सकारात्मक सोच” एक ऐसा शब्द है जिसे हम लोग सुनते तो बहुत हैं लेकिन अमल में नहीं लाते हैं। जरा-सी परेशानी का आभास होते ही हम डर जाते हैं, स्वंय को कमजोर मानने लगते हैं, दूसरों के सामने खुद को असहाय और पीड़ित की भांति दिखाते हैं। जबकि एक खुश रहने वाला व्यक्ति हर दुख में भी स्वंय के लिए सकारात्मकता से परिपूर्ण कोई ना कोई चीज ढूंढ ही लेता है। जिस तरह एक सफल रसोईया फल या सब्जी छिलने के बाद उनके छिलके और बीजों से भी कुछ-ना-कुछ मजेदार खाने योग्य चीज बना ही देता है, उसी प्रकार एक समझदार इंसान परेशानियों में भी खुद के लिए कुछ-ना-कुछ अच्छा तलाश कर ही लेता है। जो लोग कबाड़-से-जुगाड़ करने में माहिर होते हैं, वो खराब चीजों से भी अमूल्य वस्तु का निर्माण कर ही देते हैं क्योंकि उनके सोचने का तरीका बेहद सकारात्मक होता है।
खुद की सोच को महत्ता देते हैं – कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें खुद पर बहुत ही कम भरोसा होता है बल्कि वो दूसरों की कही गई बातों पर ज्यादा यकीन करते हैं। ऐसे लोग ज्यादा लम्बे रास्ते तय नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में एक कहानी बहुत ही सटीक है कि एक बार एक किसान एक बकरी को अपने कंधे पर लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था तो चार चोरों ने उसे देखा और उसकी बकरी को चुराने की योजना बनाने लगे लेकिन भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण उनकी योजना का सफल हो पाना थोड़ा मुश्किल था। चारों चोरों ने एक तरकीब बनाई। उन्होंनें किसान का पीछा करना शुरु किया और बारी-बारी से थोड़ी-थोड़ी दूर पर जाकर उन्होंनें किसान को रास्तें में रोका लगातार और एक ही बात कही कि – “क्या तुम पागल हो जो कुत्ते को अपने कंधे पर लेकर जा रहे हो” किसान ने जब एक ही बात चार अलग-अलग चोरों से सुनी तो उसे भी यही लगा कि “शायद, ये बकरी नहीं बल्कि कुत्ता ही है...” और किसान ने खुद की गलतफहमी समझकर बकरी को बीच रास्ते में ही कंधे से उतार दिया और अपने घर की ओर चल पड़ा। ठीक इसी तरह से जिन लोगों का खुद पर भरोसा नहीं होता है वो भी इसी प्रकार दूसरों की बातों के आधार पर अपने निर्णय लेते हैं।
सोच आपके शक्तिशाली दिमाग की - किसी ने सही कहा है कि “मन के हारे हार है और मन के जीते जीत” आप चाहें कोई भी काम करना चाहें आपका दिमाग आपकी सफलता के पीछे एक सशक्त भूमिका निभाता है। अगर आप कोई खेत जोतना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में इस तरह की कल्पना बननी चाहिए कि आपको ये खेत जोतना हैं और इसे अधूरा तो किसी कीमत पर नहीं छोड़ना है। आपका दृढ़ निश्चय ही आपके सपने को सच कर सकता है। अगर आप किसी भी परीक्षा में प्रथम आना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में इस प्रकार के विचारों के बीज पड़ने चाहिए कि “हाँ, आपको यह काम करना ही है चाहें कुछ भी हो जाये” अगर मुझे कोई कमरा साफ करना है तो मैं ये छोटा-सा काम भी तब तक नहीं कर सकती हूँ जबतक मैं अपने दिमाग में इस प्रकार की सोच ना बना लूँ कि मुझे ये कमरा साफ करना ही है और इस छोटे से काम को अच्छी तरह से करने के लिए आपको अपने शक्तिशाली दिमाग की सबसे पहले जरुरत पड़ती है, जो आपको प्रेरित करता है।
और जब हो असफलता से सामना – अगर हम किसी काम को करने के लिए तैयार हो भी जाएं तो इस बात की सौ प्रतिशत गारंटी रहती है कि असफलता से सामना होने पर हम बीच रास्ते में ही अपना काम अधूरा छोड़ सकते हैं। समस्याएं सभी की जिंदगी में आती हैं चाहें वह सफल व्यक्ति हो या असफल क्योंकि हम सभी इंसान है, भगवान या रोबोट नहीं। फर्क सिर्फ इतना है कि नाकामयाबी का सामना होने पर कमजोर लोग आपको यह कहते हुए नजर आएंगें कि “हम परेशानी में हैं” जबकि साहसी लोग ये कहेंगें कि “ये परेशानी नहीं है बल्कि चुनौती है और मैं इसका आनंद उठा रहा हूँ परेशान नहीं हूँ”
Tags:- असफलता, समस्या, सफल, प्रभावशाली विचार, कमजोर लोग, साहसी, बुद्धिमत्ता, positive thought, way of thinking, negative thoughts, trick of work
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 59345 2014-05-09 04:17:59

 
Good... what a thovht
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved