क्या हैं बाबा जी की मांगे
Posted by:
Tniranjan
2011-05-31 02:23:48
704 Views
योगगुरु बाबा रामदेव जी देशभर में 4 जून से सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. बाबा का कहना है कि इस समय देश में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकार उसे रोकने में नाकाफी साबित हो रही है. स्वामी जी की मानें तो यही सही वक्त है जब भारतीय राजनीति का पूर्णजन्म हो. स्वामी जी के अनुसार कालाधन भ्रष्टाचार और सिस्टम में बदलाव की मांग को लेकर वो देश भर में सत्याग्रह आन्दोलन करने जा रहें हैं. स्वामी जी किन-किन मांगों को लेकर आंदोलन करने जा रहें हैं वह इस प्रकार हैं.
- विदेशों में जमा पैसे को लाने के लिए कानून बने और उस पैसे को सरकारी संपत्ति घोषित की जाए.
- बाहर पैसा जमा कराने वालों पर देशद्रोह का केस दर्ज हो. सरकार इस कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता के साथ करें, भ्रष्टाचारियों के नाम वेबसाइट पर अपलोड हो ताकि देश की जनता उसे देखें.
- भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल बिल इस मॉनसून सत्र में पारित हो, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मृत्युदंड का प्रावधान हो.
- सामाजिक न्याय को लेकर स्वामी जी की मांग है कि सभी को मनपसंद भाषा पढ़ने का अधिकार हो. जिस तरह देश में सभी प्रवेश परीक्षाओं में हिन्दी और अंग्रेजी को तरजीह दी जाती है, उसी तरह क्षेत्रीय भाषाओं को भी शामिल की जानी चाहिए.
स्वामी रामदेव जी के मुताबिक पहले दिन करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग सत्याग्रह में शामिल होंगे, जब तक सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी वह सत्याग्रह पर बैठे रहेंगे. इस सत्याग्रह में 10 करोड़ तक लोग शामिल होंगे. सत्याग्रह के दौरान योग अध्यात्म, उपवास, अनशन और भगवान से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सदबुद्धि दे ताकि वो अध्यादेश लाए. स्वामी जी ने खुलासा किया कि वो सत्याग्रह के दौरान जल तो लेंगे, लेकिन अन्न ग्रहण नहीं करेंगे. जिस दिन उनकी मांगें मान ली जाएगी तो वह अपना सत्याग्रह वापस ले लेंगे. इसके लिए सरकार को लिखित भरोसा देना होगा. स्वामी जी के अनुसार यदि सरकार उनकी मांगों को टालने की कोशिश करेगी तो फिर आर पार की लड़ाई होगी क्योंकि किसी राजनीतिक पद के लिए नही, भारत के विकास और स्वर्णिम भारत के भविष्य की लड़ाई है.
Tags:-
swami ramdev,swamiji.baba ramdev,baba ramdev movement,swami ramdev andolan,swami ramdev satyagraha andolan, swamiji against black money,swami ramdev against corruption,bharat swabhiman,bharat swabhiman yatra,