totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्यो हैं मूषक श्रीगणेश के पैरों के समीप
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्यो हैं मूषक श्रीगणेश के पैरों के समीप
 
Posted by: Kirtimitra
2011-11-30 02:50:41
1265 Views
Comments : 1
 
किवदंतियों के अनुसार, श्री गणेश जी के वाहन मूषक बड़े शरारती थे. अक्सर ही वो सभी को तंग किया करते. कभी भगवान शंकर जी का मृगासन कुतर देते तो कभी माँ पार्वती कि साड़ी काट डालते. कभी गणों के खाने पीने कि चीजें उड़ा लेते और तो और वो कुबेर के खजाने को भी नहीं बख्शते. सभी को गुस्सा तो आता पर फिर बात आई गयी हो जाती. कई बार मूषक कि वज़ह से गणेश जी को काफी कुछ सुननी पड़ती. श्री गणेश जी ने बहुत समझाया कि अपनी हरकतों से ऐसे सभी को परेशान न किया करो. कुछ दिन तो मूषक मान जाते पर फिर वही हरकत. एक बार मूषक ने कुबेर जी खजाने में हडकंप मचा रखा था. कुबेर जी हर बार अपना सोने चांदी के ढेरो का हिसाब किताब ठीक कर लेते और हर बार मूषक कभी सोने के ढेर में घुस पड़ते और बिखेर देते या यहाँ वहां कर देते, तो कभी चांदी के ढेर को तबाह कर देते. कुबेर जी के बहुत समझाने पर भी मूषक न माने तो कुबेर जी को गुस्सा आ गया उन्होंने एक तरकीब सोची और मूषक को एक चांदी के छोटे से बक्से में पकड़ ही लिया. उस बक्से पर उन्होंने एक सोने का बहुत बड़ा सा ढेर लगा दिया ताकि किसी भी तरह मूषक बाहर न आने पाए.
उधर बालक श्री गणेश अपने प्रिये मूषक को न पाकर बड़े चिंतित हुए. बहुत ढूंढने पर भी मूषक का पता नहीं चला. बालक गणेश उदास रहने लगे. बहुत प्रलोभन दिए गए पर बालक गणेश का मन शांत न हुआ. सभी भूल गए पर बालक गणेश मन ही मन अब भी सोचते कि वो कहाँ है. हर वक़्त उनकी आँखे मूषक को ढूंढ़ निकलने को बेताब रहती. वो हमेशा सजग रहते कि कहीं से कोई सुराग मिले. एक बार वो कुबेर जी के महल के पास से गुज़र रहे थे तो उन्हें कुछ आवाज़ सुनाई दी जो वो पहचानते थे, कि यह उनके प्रिय मूषक के हरकतों कि आवाज़ है. वो कुबेर जी के महल में जा पहुंचे और आवाज़ का दिशा का अनुसरण करते हुए उस ढेर तक पहुँच गए, जिस सोने के ढेर के नीचे बक्से में बंद थे मूषक. उन्होंने बड़े प्रयत्न से मूषक को बाहर निकाला परन्तु जिस तरह से मूषक कि हरकतों की वज़ह से वो परेशान हुए थे अब तक, की उन्होंने उस दिन मूषक को यह सजा दी कि तुम अभी के बाद से हमेशा मेरे पैरों के पास ही रहोगे ताकि मै हर वक़्त तुम्हे देख सकूँ और तुम कहीं न जा सको. उस दिन के बाद से ही मूषक गणेश सदा उनके पैरों के पास ही रहने लगे. चाहे जहाँ भी गणेश जी जाएँ मूषक को उनके पैरों के साथ साथ ही चलना है. इसलिए मूषक सदा श्री गणेश जी पैरों के पास दिखते हैं.
Tags:- Lord ganesha, mushak, ganesh with mouse, lord kuber, mata parvati
bottom
1 Comments
top
 Posted by: anjalisen 2011-12-08 01:44:16

 
nice one!!!!!!!!!!!
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved