क्यों करते हैं गया में पिंड-दान
Posted by:
Sriram
2014-09-08 12:03:09
1019 Views
पौराणिक मान्यताओं और किंवदंतियों के अनुसार भस्मासुर के वंशजों में गयासुर नाम का एक राक्षस हुआ करता था जिसने अपनी कठिन तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान मांगा था की उसका शरीर देवताओं की तरह पवित्र हो जाए और लोग उसके दर्शन से पाप मुक्त हो जाएं। यह वरदान मिलने के बाद स्वर्ग की जनसंख्या बढ़ने लगी और सब कुछ प्रकृति के नियमों के विपरीत होने लगा।
लोग बिना डर के पाप करने लगे और गयासुर के दर्शन से पाप मुक्त होने लगे। गयासुर से बचने के लिए देवताओं ने यज्ञ करने का निर्णय लिया और गयासुर से पवित्र स्थान की मांग की।
गयासुर ने अपना शरीर देवताओं को यज्ञ के लिए दे दिया। जब गयासुर लेटा तो उसका शरीर पांच कोस में फैल गया। यही पांच कोस जगह आगे चलकर गया बनी। परंतु गयासुर के मन से लोगों को पाप मुक्त करने की इच्छा नहीं गई और फिर उसने देवताओं से वरदान मांगा की यह स्थान लोगों को तारने वाला बना रहे तथा श्राद्ध के माध्यम से यह जगह हमें अपने पितृ से जोड़ता है। इसलिए गया में श्राद्ध करना शुभ माना जाता हैं।
जो भी लोग यहां पर तर्पण की इच्छा से पिंडदान करते हैं, उन्हें मुक्ति मिलती हैं। यही कारण है की आज भी लोग अपने पितृ का पिंड देने के लिए गया आते हैं।
Tags:-
Pind-Daan, Bhakti, Pitro ka tarpan, Gaya me pind-daan, Gayasur, Shradh, Pitro ka pind, Brahma ji, श्राद्ध, गया में श्राद्ध, पिंडदान, किंवदंतियों