totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्यों मांगते थे बाबा भिक्षा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्यों मांगते थे बाबा भिक्षा
 
Posted by: tniranjan
2011-09-03 06:51:08
623 Views
Comments : 0
 
शिरडी साई बाबा भिक्षावृत्ति द्वारा ही अपना जीवन यापन करते थे. जब बाबा इतने श्रेष्ठ पुरुष थे तो फ़िर उन्होंने आजीवन भिक्षावृत्ति पर ही क्यों निर्वाह किया? इस प्रश्न को दो दृष्टिकोण समक्ष रखकर हल किया जा जाता है.
पहला दृष्टिकोण - भिक्षावृत्ति पर निर्वाह करने का कौन अधिकारी है?
धर्म शास्त्रों के अनुसार वे व्यक्ति, जिन्होंने तीन मुख्य आसक्तियाँ (1) कामिनी, (2) कांचन और (3) कीर्ति का त्यागकर, आसक्ति मुक्त हो सन्यास ग्रहण कर लिया हो-वे ही भिक्षावृत्ति के उपयुक्त अधिकारी हैं, क्योंकि वह अपने ग्रह में भोजन तैयार कराने का प्रबन्ध नही करा सकते. अतः उन्हें भोजन कराने का भार ग्रहस्थों पर ही है. श्री साईबाबा न तो ग्रहस्थ थे और न वानप्रस्थी. वे तो बालब्रह्मचारी थे. उनकी यह दृढ़ भावना थी कि विश्व ही मेरा ग्रह है. वे तो स्वयं ही भगवान वासुदेव, विश्वपालनकर्ता तथा परब्रह्मा थे. अतः वे भिक्षा उपार्जन के पूर्ण अधिकारी थे.
दूसरा दृष्टिकोण
शास्त्रों में पाँच प्रकार की क्रियायें बताई गई हैं. वह है पंचसूना का -(पाँच पाप और उनका प्रायश्चित) - सब को यह ज्ञात है कि भोजन सामग्री या रसोई बनाने के लिये ग्रहस्थाश्रमियों को पाँच प्रकार की क्रियायें करनी पड़ती है. (1) कंडणी (पीसना) (2) पेषणी (दलना) (3) उदकुंभी (बर्तन मलना) (4) मार्जनी (माँजना और धौना) (5) चूली (चूल्हा सुलगाना)
इन क्रियाओं के परिणामस्वरुप अनेक कीटाणुओं और जीवों का नाश होता है और इस प्रकार ग्रहस्थाश्रमियों को पाप लगता है. इन पापों प्रायश्चित स्वरुप शास्त्रों ने पाँच प्रकार के याग (यज्ञ) करने की आज्ञा दी है, अर्थात् (ब्रह्मयज्ञ) अर्थात् वेदाध्ययन - ब्रह्म को अर्पण करना या वेद का अध्ययन करना (2) पितृयज्ञ - पूर्वजों को दान (3) देवयज्ञ - देवताओं को बलि (4) भूतयज्ञ - प्राणणियों को दान (5) मनुष्य( अतिथि) यज्ञ- मनुष्यों (अतिथियों को दान)
यदि ये कर्म विधिपूर्वक शास्त्रानुसार किये जायें तो चित्त शुद्ध होकर ज्ञान और आत्मानुभूति की प्राप्ति सुलभ हो जाती है. बाबा द्वार - द्वार पर जाकर ग्रहस्थाश्रमियों को इस पवित्र कर्तव्य की स्मृति दिलाते रहते थे और वे लोग अत्यन्त भागशाली थे, जिन्हें घर बैठे ही बाबा से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल जाता था.
Tags:- Sai, sai baba, shirdi sai baba, shirdi, Snake, scorpion, shri eknath maharaj, alms, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा, शिरडी, भिक्षावृत्ति, भिक्षा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved