totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्यों हैं शनिदेव काले और लंगड़े
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्यों हैं शनिदेव काले और लंगड़े
 
Posted by: neerus
2011-03-05 01:33:20
1335 Views
Comments : 0
 
भगवान शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा काले, क्रोधी और धीमी गति से चलने वाले ग्रह है. यह इतने काले क्यों हैं ? इसके बारे पुराणों में यह कथा वर्णित है कि - इनकी माता संज्ञा भगवान शिव की अनन्य भक्त थी. जब भगवान शनिदेव माता के गर्भ में थे. तब इनकी माता ने अपने बालक के लिए भगवान शिव की घोर तपस्या की. तीव्र धूप और ताप से भगवान शनि काले पड़ गए, परन्तु माता की भक्ति के कारण भगवान शनिदेव सबसे शक्तिशाली हो गए.
भगवान शनिदेव के धीमी गति से चलने के लिए पुराणों में यह कथा मिलती है कि - देवी संज्ञा जब अपने पति सूर्य के तेज को सहन नही कर पाई तो उन्होने बिल्कुल अपने ही जैसी एक प्रतिमूर्ति छाया को तैयार किया. उन्होने अपनी छाया को आज्ञा दी कि - तुम मेरी जगह रहकर मेरे बच्चों और पति की सेवा करो. ऐसा कहकर वह स्वयं अपने पिता के घर चली गई. इस बीच सूर्य देव से छाया को पाँच पुत्र और दो पुत्रियाँ हुई. अब छाया, संज्ञा से ज्यादा अपने बच्चों को दुलार देने लगी. एक दिन भूख से पीड़ित होकर बालक शनिदेव ने माता से खाना मांगा, परन्तु माता अपने बच्चों को ही खिलाने में मग्न रही. कई बार भोजन मांगने पर भी जब माता ने बालक शनि की पुकार नही सुनी तो भूख से व्याकुल बालक शनिदेव ने क्रोधित हो माता को मारने के लिए पैर उठाया. उन्होने ज्यों ही माता को मारने के लिए पैर उठाया. माता छाया क्रोधित हो बालक शनिदेव से बोली - जा दुष्ट तेरी एक टांग टूट जाए. श्राप से भयभीत हो बालक शनिदेव पिता के पास भागे और पिता को अपनी सारी व्यथा बताई. भगवान सूर्यदेव तुरन्त ही समझ गए कि कोई भी माता अपनी संतान को इतना कठोर दण्ड़ नही दे सकती. यह शनिदेव की माता नही कोई अन्य ही है. क्रोध से तमतमाते हुए सूर्यदेव का तेज और भयंकर हो गया. तब ड़र कर कांपते हुए छाया ने भगवान सूर्य को सारी सच्चाई बताई. ऐसा सुन भगवान सूर्य ने बालक शनिदेव को प्यार से समझाया- यह तुम्हारी माता नही हैं. भले ही यह तुम्हारी माता नही हैं, लेकिन माता समान हैं और माता का श्राप कभी व्यर्थ नही जाता. लेकिन इतना कठोर भी नही होगा कि टांग शरीर से अलग हो जाएं. इसलिए हे! पुत्र - तुम सम्पूर्ण जीवन लंगड़ाकर ही चल पाओगे. तभी से भगवान शनिदेव की गति धीमी पड़ गई.


Tags:- Shani, shani dev, jai shani dev, shani god, shanie, shani story, shani dev story, shani dev katha, lord shani story
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved