क्रोध से कैसे छूटें
Posted by:
tniranjan
2011-12-29 12:28:24
800 Views
भिक्षुओं क्रोध और क्षोभ के उदय होने पर पाँच प्रकार से उससे छुटकारा मिल सकता है.
मैत्री से- जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति मैत्री की भावना करो.
करुणा से- जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके प्रति करुणा का भाव करो.
मुदिता से- जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो उसके प्रति मुदिता की भावना रखो.
उपेक्षा से- जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ, उसके प्रति उपेक्षा की भाना करो.
कर्मों के स्वामित्व की भावना से- जिस आदमी के प्रति क्रोध या क्षोभ हो, उसके बारे में सोचो की वह जो कर्म करता है, उसका फ़ल अच्छा हो या बुरा, उसी को भोगना पड़ेगा.
Tags:-
Anger, lord, friendship, sympathy, neglect