क्षत्रिय विहीन पृथ्वी
Posted by:
anjalisen
2012-04-23 02:34:33
1234 Views
भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक हैं ''भगवान परशुराम''. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र में रात्रि के प्रथम प्रहर में उच्च के छः ग्रहों से युक्त मिथुनराशि पर राहु के स्थित रहते माता रेणुका के गर्भ से भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था.
इस प्रकार अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म माना जाता है. इस तिथि को प्रदोशव्यापिनी रुप में ग्रहण करना चाहिये क्योंकि भगवान परशुराम का प्राकट्यकाल प्रदोषकाल ही है.
भगवान परशुराम भृगुवंशी महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे. पुत्र प्राप्ति की इच्छा से इनकी माता तथा विश्वामित्र जी की माता को प्रसाद मिला था. जो देव इच्छा से आपस में बदल गया था. इससे रेणुका पुत्र परशुराम जी ब्राह्मण होते हुये भी क्षत्रिय स्वभाव के थे. जबकि विश्वामित्र जी क्षत्रिय कुल में उत्पन्न होकर भी ब्रह्मऋषि हो गये.
जिस समय भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था उस समय पृथ्वी पर दुष्ट हैहयवंशी क्षत्रिय राजाओं का आंतक फ़ैला हुआ था. उन्हीं दुष्ट राजाओं में से एक सहस्त्रार्जुन ने इनके पिता जमदग्नि का वध कर दिया. जिससे क्रोधित होकर इन्होंने इक्कीस बार पृथ्वी को दुष्ट हैहयवंशी क्षत्रिय राजाओं से मुक्त किया. भगवान शिव के दिये अमोघ परशु (फ़रसे)- को धारण करने के कारण इनका नाम परशुराम पड़ा.
व्रत विधि -
इस दिन प्रातः काल स्नानादि से निवृत हो प्रातः स्नान करके सूर्यास्त तक मौन रहें और सायं काल में पुनः स्नान करके भगवान परशुराम की मूर्ति का षोडशोपचार पूजन करें तथा निम्न मंत्र से अर्घ्य दें.
जमदग्निसुतो वीर क्षत्रियान्तकर प्रभो
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं कृपया परमेश्वर
रात्रि-जागरण कर इस व्रत में श्रीराम मंत्र का जप करना चाहिये.
Tags:-
bhagwan parshuram, lord parshuram, parshuram jayanti, parshuram pujan vidhi, parshuram mantra, rishi jamadagni, mata renuka, rishi vishwamitra