गंगा को बचाने के लिये कड़े कानूनों की जरुरत
Posted by:
neerus
2012-04-30 02:57:39
732 Views
परमार्थ निकेतन व गंगा एक्क्षन परिवार के प्रमुख स्वामी चिदानंद मुनि ने हिमालय की महिमा का वर्णन करते हुये बताया कि हिमालय गंगा, यमुना समेत कई नदियों की उद्ग्म स्थली है. इसलिये हिमालय की रक्षा करना उसका हम उत्तराखंड़ियों का परम कर्तव्य है. गंगा व पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से उन्होंने कहा कि गंगा की रक्षा के लिये गंगा थाने और पॉलीथीन चौकियाँ बननी चाहिये. जिससे गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो. प्रदूषण फैलाने वालों को सश्रम कारावास की सजा मिले। उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण फैलाने वालों पर मुकदमा चलाने के लिए गंगा न्यायालय बनाए जायें और उन पर मुकदमें की कार्रवाई तेजी से चलाई जाए ताकि गंगा पर प्रदूषण फैलाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके.
गंगा के प्रदूषित होते जल के बारे में स्वामी जी ने बताया कि- एक सर्वे की मुताबिक बनारस में गंगा का पानी इतना ज्यादा प्रदूषित हो गया है कि बनारस में उसे पीकर हर एक मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है. इसलिये ऐसे में गंगा को प्रदूषित करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान हमारे देश में होना चाहिए. जिस प्रकार लोगों की हत्या करने वालों को मृत्युदंड या आजीवन कारावास प्रावधान है. ठीक उसी प्रकार गंगा प्रदूषित करने वालों के खिलाफ़ भी सख्त कानूनों का प्रावधान होना चाहिये.
स्वामी जी ने कहा कि उत्तराखंड में कोटद्वार, रामनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार पोटा साहिब के पास पर्यावरण पुलिस की तैनाती करनी चाहिए और गंगा थाने व पॉलीथीन चौकियां होनी चाहिए जो गंगा में पॉलीथीन डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें. पॉलीथीन चौकियां उत्तराखंड की सीमाओं पर ही पॉलीथीन जब्त कर लें. गंगा नदी पर प्रदूषण फैलाने के लिए कानून बनना चाहिए. जब तक भय पैदा नहीं होता है शासन नहीं चलता है. इसीलिए गंगा में प्रदूषण दूर करने के लिए कड़े से कड़े कानून बनाकर गंगा विरोधियों में भय पैदा करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक बनाना होगा उन्होंने कहा कि जब टाइगर को मारने पर कड़े से कड़े कानून हैं. दंड का प्रावधान है तो गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए कड़े से कड़े कानून क्यों नहीं बन सकते हैं.
स्वामी जी ने महात्माओं, मीडिया और महिलाओं से अपील कि, कि वह गंगा को बचाने के लिये आगे आयें. उन्होंने बताया कि जून में गंगा एक्शन परिवार हरिद्वार में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम करेगा. और बरसात के बाद एक बड़ा सेमिनार हर की पौड़ी क्षेत्र में होगा. जिसमें हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों, समाजसेवियों, धर्म प्रेमी लोग, संतों मीडिया को एक मंच पर लाया जाएगा और सप्त सरोवर से लेकर हरकी पौड़ी तक गंगा को स्वच्छ रखने गंगा तट को सुंदर बनाने के लिए एक कार्य योजना बनाई जाएगी. दिवाली से पहले मुंबई में देश के फिल्म कलाकारों व अभिनेत्रियों को एक मंच पर लाकर गंगा एक्शन परिवार एक जन जागरण परिवार पूरे देश में चलाएगा.
Tags:-
Ganga, swami chidanand muni, himalya, Pollution, ganga consultants, ganga action plan, ganga river, Himalaya, parmarth niketan