totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गणतन्त्र दिवस (संविधान)
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गणतन्त्र दिवस (संविधान)
 
Posted by: Vineet1988
2014-01-09 02:35:28
1394 Views
Comments : 0
 
गणतन्त्र दिवस हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं, और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। इसी दिन सन 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।
संविधान
भारत के संविधान को लागू किए जाने से पहले भी 26 जनवरी का बहुत महत्त्व था। 26 जनवरी को विशेष दिन के रूप में चिह्नित किया गया था, 31 दिसंबर सन् 1929 के मध्यय रात्रि में राष्ट्र को स्वतंत्र बनाने की पहल करते हुए लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हु‌आ जिसमें प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की ग‌ई कि यदि अंग्रेज़ सरकार 26 जनवरी, 1930 तक भारत को उपनिवेश का पद (डोमीनियन स्टेटस) नहीं प्रदान करेगी तो भारत अपने को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर देगा ।
26 जनवरी, 1930 तक जब अंग्रेज़ सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इस लाहौर अधिवेशन में पहली बार तिरंगे झंडे को फहराया गया था, परंतु साथ ही इस दिन सर्वसम्मति से एक और महत्त्वपूर्ण फैसला लिया गया कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्वतंत्रता सैनानी पूर्ण स्वराज का प्रचार करेंगे। इस तरह 26 जनवरी अघोषित रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया था। उस दिन से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। आज़ादी मिलने के बाद तत्कालीन सरकार ने देश के संविधान को फिर से परिभाषित करने की जरूरत महसूस की और संविधान सभा का गठन किया जिसकी अध्यक्षता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को मिली, 25 नवम्बर, 1949 को 211 विद्वानों द्वारा 2 महिने और 11 दिन में तैयार देश के संविधान को मंजूरी मिली।
गणतन्त्र दिवस की झाँकिया और परेड
इस अवसर के महत्व को दर्शाने के लिए हर वर्ष राजधानी, नई दिल्लीस में राष्प्री। ति भवन के समीप रायसीना पहाड़ी से राजपथ पर गुजरते हुए इंडिया गेट तक और बाद में ऐतिहासिक लाल किले तक शानदार परेड का आयोजन किया जाता है।
यह आयोजन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट पर अमर जवान ज्यो ति पर पुष्पे अर्पित करने के साथ आरंभ होता है, जो उन सभी सैनिकों की स्मृरति में है जिन्हों ने देश के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। इसे शीघ्र बाद 21 तोपों की सलामी दी जाती है, राष्ट्रदपति महोदय द्वारा राष्ट्री य ध्व ज फहराया जाता है और राष्ट्रीशय गान होता है। इस प्रकार परेड आरंभ होती है।
राष्ट्रजपति के साथ एक उल्लेरखनीय विदेशी राष्ट्रप प्रमुख आते हैं, जिन्हेंव आयोजन के मुख्यध अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
राष्ट्र पति महोदय के सामने से खुली जीपों में वीर सैनिक गुजरते हैं। भारत के राष्ट्रापति, जो भारतीय सशस्त्र बल, के मुख्यी कमांडर हैं, विशाल परेड की सलामी लेते हैं। भारतीय सेना द्वारा इसके नवीनतम हथियारों और बलों का प्रदर्शन किया जाता है जैसे टैंक, मिसाइल, राडार आदि।
इसके शीघ्र बाद राष्ट्ररपति द्वारा सशस्त्रं सेना के सैनिकों को बहादुरी के पुरस्काहर और मेडल दिए जाते हैं, जिन्होंदने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व साहस दिखाया और ऐसे नागरिकों को भी सम्माकनित किया जाता है जिन्हों ने विभिन्नो परिस्थितियों में वीरता के अलग-अलग कारनामे किए।
इसके बाद सशस्त्र सेना के हेलिकॉप्टसर दर्शकों पर गुलाब की पंखुडियों की बारिश करते हुए फ्लाई पास्टब करते हैं।
सेना की परेड के बाद रंगारंग सांस्कृितिक परेड होती है। विभिन्नप राज्यों से आई झांकियों के रूप में भारत की समृद्ध सांस्कृगतिक विरासत को दर्शाया जाता है। प्रत्येनक राज्य् अपने अनोखे त्यौकहारों, ऐतिहासिक स्थ्लों और कला का प्रदर्शन करते है। यह प्रदर्शनी भारत की संस्कृरति की विविधता और समृद्धि को एक त्यौसहार का रंग देती है।
विभिन्न सरकारी विभागों और भारत सरकार के मंत्रालयों की झांकियां भी राष्ट्र् की प्रगति में अपने योगदान प्रस्तुतत करती है। पूरे देश के स्कू ली बच्चें परेड में अलग-अलग लोक नृत्ये और देश भक्ति की धुनों पर गीत प्रस्तु त करते हैं।
परेड में कुशल मोटर साइकिल सवार, जो सशस्त्रर सेना कार्मिक होते हैं, अपने प्रदर्शन करते हैं। परेड का सर्वाधिक प्रतीक्षित भाग फ्लाई पास्टे है, जो भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है। फ्लाई पास्टत परेड का अंतिम पड़ाव है, जब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान राष्ट्र पति का अभिवादन करते हुए मंच पर से गुजरते हैं।
Tags:- 26 January Parade, Republic Day, Bhakti, God, New Delhi, Red Fort, India Gate, 65 Years, गणतन्त्र दिवस, 26 जनवरी परेड, संविधान, नई दिल्लीF, लाल किला
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved