totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गर्व न कीजै बावरे
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गर्व न कीजै बावरे
 
Posted by: Anjalisen
2012-02-23 12:08:48
1037 Views
Comments : 0
 
एक बार देवताओं और दानवों में भयंकर युद्ध हुआ. जिसमे देवताओं ने विजय प्राप्त किया. जिससे देवता घमण्ड़ से चूर रहने लगे. वह सोचने लगे कि यह विजय हमारी ही है. यह महिमा हमारी ही है.
ब्रह्मा को लगा कि यह तो गलत है. यह तेज का रुप धरकर देवताओं के सामने आ खड़ा हुये. देवता पता लगाने लगे कि यह तेज कौन है. अग्नि सबसे आगे बढ़े.
तेज पुंज ने अग्नि से पूछा - तुम कौन है?
अग्नि बोले - 'मैं हूँ अग्नि. जातवेदस्. सब चीजो के भीतर रहने वाला. गरमी के रुप में सारी चीजों पर हुकुम चलानेवाला.
अच्छा! तुममे क्या शक्ति है?
'इस पृथ्वी पर जो कुछ है, उसे मैं जलाकर भस्म कर सकता हूँ.
उस तेज ने एक तिनका उनके सामने लाकर रख दिया. जरा इसे जलाकर दिखाओ.
सारी शक्ति लगाकर भी अग्नि हार गये. पर उस तिनके को नही जला सके.
तब वायु आगे आये.
तेज ने उसने पूछा- तुम कौन हो?
वायु ने कहा - मैं मैं हूँ वायु. मातरिश्वा. आकाश में संचार करने वाला.
अच्छा! तुममे क्या शक्ति है?
इस पृथ्वी पर जो कुछ है उड़ा सकता हूँ.
जरा इस तिनके को तो उड़ाओ.
सारी शक्ति लगाकर भी वायु हार गये. पर उस तिनके को नही उड़ा सके.
तब देवता लोग इंद्र के पास पहुँचे. इंद्र जब उस तेज के पास आये तो वह अंतर्धान हो गया. उसकी जगह प्रकट हुई उमा. इन्द्र ने पूछा-हे देवी, ये कौन था, क्या था?
देवी बोली- 'हे इन्द्र, वह तेज था ब्रह्म. उसी की सत्ता से यह सारा जगत बना है. जो अनादिकाल से चलता चल रहा है. वही वह ब्रह्म है. जगत की सारी क्षमता, जगत का सारा उत्कर्ष उसी का है. तुम लोगों को जो विजय मिली, वह तुम्हारी नही थी. ब्रह्म की क्षमता से ही वह विजय तुम्हें प्राप्त हुई थी और तुम यह समझ बैठे की तुमने अपने पराक्रम से विजय प्राप्त की है. ब्रह्म ही सब कुछ करता है. हम सब तो निमित्त मात्र हैं.
Tags:- Devta, rakshas, agni, vayu, indra, lord brahma, brahm, uma, devi uma
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved