totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गुरु पहुँचाता है परमात्मा का प्रकाश
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गुरु पहुँचाता है परमात्मा का प्रकाश
 
Posted by: Vikasg21
2011-11-14 06:36:26
782 Views
Comments : 0
 
आचार्य प्रमोद श्री ने लाखों करोड़ो लोगों को अपने अमृतमय उपदेश से अनुप्राणित किया है. उनके बारें में अगर हम कुछ कहना चाहें, तो वाणी मनों मौन हो जाती है, कुछ लिखना चाहें, तो शब्द मानों खो जाते हैं. और बची रह जाती है, तो सिर्फ़ गुरु और शिष्य के मिलन की स्निग्धता.
भारतवर्ष में समय-समय पर अनेक प्रबुद्ध संतो का अवतरण होता रहा है. इसी कड़ी में पूज्य आचार्य प्रमोद श्री जैसे युग पुरुष का इस पावन भूमि पर अवतरण हमारे हृदय में हर पल नित्य नई चेतना एवं जागृति का संचार कर रहा है. जीवन के सुख-दुख, धूप-छांव एवं उतार-चढ़ाव की प्रतिपल बहती हुई धारा में अचार्यश्री का ओजस्वी व्यक्तित्व हर भक्त की सांस-सांस को अपनी ज्ञान रस्मियों से प्रकाशित कर रहा है. यही कारण है कि आज आप समस्त जनमानस के प्रेरणास्त्रोत बन विद्यमान हैं.
अलौकिक प्रतिभा के स्वामी आचार्य प्रमोदश्री का हर उद्बोधन मानव जीवन में एक क्रांति घटित करता है. आपके मार्गदर्शन से अनेक जीवात्माओं का उद्धार हुआ है तथा नवजागरण की जो लहर प्रवाहित हुई है, उसमें प्रमोद श्री एक ऐसे संत हैं, जिन्होंने सनातनता के प्रतीक हर धर्म-ग्रथ पर गम्भीर चिन्तन-मनन किया है. आचार्य श्री की सहज और सरल शैली उनकी मधुरवाणी में बरस कर आज जन-जन के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है.
आचार्य श्री संबुद्ध की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता. जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश सूर्य के उदय होते ही दसों दिशाओं में प्रकाशित हो जाता है, उसी प्रकार आपकी भक्ति, ज्ञान, सरलता और राष्ट्रप्रेम की की कीर्ति का पताका अखिल विश्व में लहरा रही है. आचार्य श्री जो कुछ भी अपने प्रवचनों में कहते हैं या ग्रन्थों में लिखते हैं, जीवन के जिस पक्ष का भी उन्होंने प्रतिपादन किया है, उसे स्वयं पहले अपने आचरण की कसौटी पर परखते हैं.
आचार्यश्री का मानना है - शिष्य रोगी है, तो सद्गुरु चिकित्सक'. भय, भोग और भ्रम के साथ-साथ जब शिष्य को दैहिक, दैविक, दैविक और भौतिक ताप लग जाते हैं, तब सद्गुरु इनसे बचने की औषधि बताता है. हजारों-लाखों वर्षों की तपस्या के बाद कोई ' दिव्य आत्मा ' गुरु के रुप में अवतरित होती है. जैसे किसी चीज़ से ड़रा बच्चा माँ की गोद में पहुंचते ही भयमुक्त हो जाता है, वैसे ही शिष्य जब सद्गुरु की शरण में जाता है, तो वह उसे परमत्त्व का ज्ञान कराता है.
भगवान की असीम अनुकम्पाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सदगुरु करता है. समर्थ होते हुये भी भगवान और सद्गुरु के दर पर असमर्थ होकर ही जाना चाहिये. दुर्गुणों को शरीर से निकालकर कुशल कारीगर की तरह छील फ़ेंकने का कार्य सद्गुरु करता है. राष्ट्रभक्ति, पितृभक्ति, मातृभक्ति, गुरु भक्ति एवं ईश्वर भक्ति ही आपको भगवान तक ले जायेगी. गुरु वचनों में श्रद्धा एवं विश्वास का होना अति आवश्यक है. शिकागो-सम्मेलन में बोलते समय जब स्वामी जी विवेकानन्द का गला सूखने लगा और उन्हें पानी की जरुरत पड़ी, तो उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस का ध्यान किया और उन्हें पुनः शक्ति मिली. शिष्य में चाह हो, तो परमात्मा की कृपा से गुरु का सान्निध्य मिलता है. गुरु तो हमेशा ज्ञानरुपी अमृत बरसाता है. कोई सौभाग्यशाली ही उसे समेट पाता है और जो ज्ञान को समेटकर अपने आचरण में उतार लेता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है.
प्रमोदश्री का शिष्यों के प्रति प्रायः यह उद्बोधन सुनने को मिलता है कि उन्हें अनुशासित एवं व्यवस्थित जीवन जीना चाहिये. सेवा, सुमिरन और साधना में मन लगाकर अपनी दिनचर्या निश्चित करो. मन में किसी एक को मानकर प्रेम और श्रद्धा जागृत करो. गुरु आप तक परमात्मा का प्रकाश पहुंचाता है, गुरु वचनों को जीवन में उतारो. गुरु सजीव ग्रन्थ है, गुरु तीर्थ है. यदि कोई गुरु मिले तो उसका आदर करो. गुरु ज्ञान की ज्योति को जागृत करता है. उसकी ज्योति से अपनी ज्योति को जागृत करना सीखो. '' गुरु ही मूर्त्तिमंत कृपा है'' एक लूटेरे को नारद ने महर्षि वाल्मीकी बना दिया, समर्थ गुरुरामदास ने एक सामान्य बालक को छत्रपति शिवाजी बना दिया. आज भी ऐसे कई उदाहरण इतिहास में अपनी जगह बनाये हुये हैं.
सत्य यह कि जीवन को ऊंचा उठाने के लिये जिस ईश्वरीय - शक्ति की आवश्यकता होती है, वह गुरु का सान्निध्य है, गुरु का आशीष है. अगर ऐसा कहा जाय कि एक संबुद्ध सद्गुरु का सन्देश वह सीढ़ी है, जो हमें परमात्मा तक पहुँचाती है, जो परमात्मा की अनुभूति कराती है, तो यह कथन अतिश्योक्ति पूर्ण नहीं होगा. शायद इसी विचार इसी विचार से परमात्मा ने पूज्यश्री जैसे महापुरुष को इस पावन धरती पर समस्त मानवजाति के कल्याणार्थ भेजा है.
Tags:- Confessor, godfather, pramod krishnam ji, valmiki, guru ramdas, narad, shivaji, fact, truth , god, providence
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved