totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गुलाल हर गाल पर
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गुलाल हर गाल पर
 
Posted by: sriram
2015-02-28 04:00:06
902 Views
Comments : 0
 
होली...कुछ लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते है तो कुछ होली का नाम लेते ही नाक-भौं सिकोड़ते हुये साफ-सफाई की दुहाई देते हुए इससे दूर रहने में ही भलाई समझते हैं। लेकिन एक बात तो पक्की है कि अगर आप एक बार होली के रंग मे रंग गये तो होली आपके पसंदीदा त्यौहारों में जरुर शामिल हो जाएगा। होली के त्यौहार को अगर सही तरीके से खेला जाये तो खुद को रिफ्रेश करने के लिये होली से अच्छा त्यौहार कोई है ही नही। नौकरी, पढ़ाई, एग्जाम की टेंशन को एक तरफ रखकर होली के त्यौहार को कुछ इस तरह मनाईये कि आपको ये साल भर याद रहे। ये बात सही है कि कुछ लोग बहुत ही गलत तरीके से होली खेलते है जिसके कारण कभी-कभी इस त्यौहार से दूर रहने और घृणा जैसी धारणाएं बन जाती है।
इस बार होली पर कुछ बच्चे अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी में लगे हुये है तो कुछ परिवार से दूर हास्टल में होगें, कुछ लोग अपने काम के सिलसिले में घरों से दूर होगे लेकिन फिर भी आप पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली खेले। इस बात को लेकर उदास ना हो कि आपके एग्जाम हैं या आप घर से दूर है या फिर काम के सिलसिले में घर से बाहर है क्योंकि आपको दोस्त हर जगह मिल जाते हैं, खुशी सिर्फ आपके दिल में होनी चाहिये। होली के दिन सबको प्यार से और खुशी से खूब रंग लगाये। एग्जाम भले ही हो, लेकिन कुछ समय अपने गालों पर गुलाल लगवाने के लिये जरुर निकाले क्योकि एक तो आप लगातार पढ़ाई करने की बोरियत से बच जाएंगे और दूसरा होली पर थोड़ा-सा हुड़दंग करने के बाद आप दुगुने उत्साह से पढ़ाई कर पाएंगे।
होली त्यौहार है थोड़ी-सी मस्ती का, थोड़ी-सी बेपरवाही का और थोड़ी-सी आजादी का...... लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब गांव में महिलाओं को घर के आंगन से बाहर निकलने की आजादी नहीं हुआ करती थी। ऐसे में महिलायें घरों की खिड़की या छतों से दूसरों को होली खेलते हुए देखा करती थी। आज समय काफी बदल गया है। लड़कियां पढ़ रही है और बुलंदियां छू रही है। आज बंदिशे कम है और आज खिड़कीयों और छतों से झांकने वाली औरते, लड़कियां सीधे रंगों के मैदान में उतर आयी है। होली के दिन खूब दूसरों पर रंग फेंकती है, और खूब खिलखिलाती है।
आप होली चाहे माडर्न तरीके से खेले या पारंपरिक तरीके से...होली खेलने का तरीका गलत नहीं होना चाहिये......होली खेलने का मकसद सिर्फ यही होना चाहिये कि आप खुद भी खुश रहे और दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट लाये। होली पर चाहे डीजे पर डांस करें या फिर लोकगीतों पर उनमें अश्लीलता नहीं होना चाहिये। होली किसी के साथ भी खेले और किसी को भी रंग लगाये पर गलत नीयत के साथ न खेले। होली साफ दिल से खेले, खूब नाचे, खूब रंग लगाये, खूब गुझिया खाये, खूब दोस्तों को भीगायें और खुद भी भीगे क्योंकि
कभी-कभी बंदिशे तोड़ने का भी अपना ही मजा है
बिना रंगों के जिंदगी जैसे एक सजा है
थोड़ी-सी मस्ती और हुड़दंग कौन-सा बेकार है
कभी खेल कर देखो होली दिल से
ये गाल, गुलाल और गुझिया का त्यौहार है


Tags:- holi, celebration of holi, today holi, Indian style holi, youngsters holi, youth holi, gulal, holi DJ, होली खेले ,होली की मस्ती, युवाओं की होली, गुलाल, होली की मस्त
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved