15 जून 2011 को होने वाले चन्द्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आईये जानें —
मेष राशि इस राशि के व्यक्तियों को यह ग्रहण गुप्त चिन्ताएं दे सकता है. इसके फलस्वरुप मेष राशि के व्यक्तियों के खर्च बढ सकते है.
वृ्षभ राशि आपके लिए यह चन्द्रग्रहण शुभफलकारी रहेगा. इस ग्रहण के प्रभाव से आपको लाभ, सुख व धर्म कार्यो में आपकी रुचि में वृ्द्धि होगी.
मिथुन राशि इस राशि के व्यक्तियों के लिए वैवाहिक जीवन की परेशानियों में वृ्द्धि होगी. साथ ही सावधानी से रहें, धन की हानि हो सकती है.
कर्क राशि के व्यक्तियों के रोग, कष्ट बढ सकते है, व्यर्थ के भय और व्यय बढने के भी योग बन रहे है.
सिंह राशि के लिए चन्द्रग्रहण अनुकुल फल देने वाला नहीं रहेगा. इस अवधि में इस राशि के व्यक्तियों की मानहानि की संभावनाएं बन रही है. तथा अनचाहे विषयों पर खर्च हो सकते है.
कन्या राशि के लिए यह समय कार्यसिद्धि के अनुकुल रहेगा. इसके प्रभाव से ग्रहण के बाद सभी मंगल कार्य पूरे होगें.
तुला राशि वालों को चन्द्र ग्रहण का प्रभाव शुभ रुप में प्राप्त होगा. तुला राशि के लिए धन लाभ, परन्तु व्यय भी बढेगें.
वृ्श्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहनों का प्रयोग करते हुए,सावधान रहना हितकारी रहेगा. इस ग्रहण के प्रभाव से दुर्घटना और शारीरिक कष्ट के योग बने हुए है.
धन राशि के व्यक्ति भी सम्भावित दुर्घटनाओं से सतर्क रहें, यात्राएं करते हुए सावधानी रखें.
मकर राशि के लिए इस चन्द्रग्रहण का प्रभाव धन हानि लेकर आ सकता है. साथ ही चोट आदि का भय बना हुआ है.
कुम्भ राशि के लिए चन्द्र ग्रहण के फल शुभ रहेगें. इसके फलस्वरुप धन लाभ, खुशियां प्राप्त हो सकती है.
यह चन्द्रग्रहण
मीन राशि के रोग, कष्ट, खर्चों में वृ्द्धि करेगा.
प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 09359109683
Tags:-
- 15 June Chandra grahana, Chandra grhana, Chandra eclipse, pregnant woman, children, sutak, nakshatra, sutak, sun signs, mantra, moon signs, star signs, astrology, चन्द्र ग्रहण, नक्षत्र, सूतक, मन्त्र