totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>चमत्कारिक - भादवा माता मंदिर
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
चमत्कारिक - भादवा माता मंदिर
 
Posted by:
2010-12-10 06:58:48
2345 Views
Comments : 3
 

हमारे देश में बहुत से ऐसे मंदिर व धार्मिक स्थल हैं, जो अपनें चमत्कारों व वरदानों के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हीं मंदिरों में से एक है 'भादवा माता धाम'. यह चमत्कारिक मंदिर मध्यप्रदेश के नीमच शहर से लगभग 18 किमी. की दूरी पर स्थित है. भादवा माता के मंदिर में, सुन्दर चांदी के सिंहासन पर विराजित है माँ की चमत्कारिक मूर्ति. इस मूर्ति के नीचे माँ दुर्गा के नौ रुप विराजित हैं. मूर्ति के सामने एक चमत्कारिक जोत जलती रहती है. यह जोत चमत्कारिक इसलिए मानी जाती है क्योंकि यह जोत कई सालों से बिना रुके लगातार जलती जा रही है.


माता का फ़ेरा –

भादवा माता के इस चमत्कारी, मनोहारी मंदिर के बारे में लोगों की मान्यता है कि - माता रोज रात को मंदिर में फ़ेरा (घूमती) लगाती हैं. माता अपने भक्तों को आशीष देकर उन्हें निरोगी करती हैं. इसलिए माँ के भक्त मंदिर के सामने ही रात विश्राम करते हैं. यहा लकवा ग्रस्त व नेत्रहीन रोगियों की भीड़ लगी रहती है. इन लोगों का विश्वास होता है कि माता के आशिर्वाद से वह निरोगी हो जाएंगे.


चमत्कारी जल –

भादवा माता के मंदिर के साथ यहा एक प्राचीन बावड़ी है. जिसके बारे में स्थानीय निवासियों का मानना है कि जब से मंदिर है, तब से यहाँ प्राचीन बावड़ी है और लोगो की मान्यता है कि इस बावड़ी का जल अमृत के समान है. इस चमत्कारी जल में स्नान करने से शरीर की सभी बिमारियाँ दूर हो जाती हैं. जो भी इस जल से नहाता है वह हमेशा के लिए रोग मुक्त हो जाता है.


आरती में शामिल होते है जानवर -

भादवा मंदिर में आरती के समय सबसे ज्यादा अचम्भित करने वाली बात यह है कि मंदिर में जब भादवा माँ की आरती होती है, तब मुर्गा, कुत्ता, बकरी आदि सभी जानवर तल्लीनता से माँ की आरती में शामिल होते हैं. आरती के समय परिसर में भक्तों की भीड़ में कई मुर्गे व बकरी घूमते हुए दिखते है. ये जानवर कहा से आते हैं. इसके लिए भी एक रोचक बात कही जाती है. लोगो का मानना है कि इस मंदिर में लोग मन्नतें मानते है. जब मुराद पूरी हो जाती है तो मन्नतों के अनुसार लोग इस मंदिर में जिन्दा मुर्गे व बकरे छोड़ कर जाते है. इसके अलावा यहां चांदी व सोने की आखं, हाथ आदि भी माता को चढ़ाए जाते हैं.


नवरात्रि की धूम –

भादवा माता मंदिर में प्रतिवर्ष चैत्र और कार्तिक माह में नवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है. जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. इसलिए नवरात्रि पर विशेष रुप से माँ भादवा के धाम तक की कई बसें चलाई जाती हैं.


मंदिर के समीप दर्शनीय स्थल –

इसके अलावा भगवान विष्णु का ' नव तोरड़ मंदिर ' भी यहाँ आकर्षण का केन्द्र है. यहाँ भगवान विष्णु की वराह रुप में विशाल व आकर्षक प्रतिमा स्थापित है.


नीमच से लगभग 25 किमी. की दूरी पर सुखानन्द महादेव और कृष्णा महल नजदीकी दर्शनीय स्थल है. इसके साथ आंतरी माता मंदिर, तिलस्मा महादेव मंदिर, जोगनिया माता मंदिर, गांधी सागर बांध, किशोर सागर, कोटा का जग मंदिर, भीमताल टैंक और चित्तोड़गढ़ किला यहाँ लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं.


कैसे पहुँचे

अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट यहां नजदीकी एयरपोर्ट और नीमच रेलवे स्टेशन यहाँ का का करीबी रेलवे स्टेशन है.


Tags:- bhadwa mata temple, religious places, religious place, neemuch, miracle, sightseeing, holy water, navratri, how to reach, places to visit
bottom
3 Comments
top
 Posted by: 2016-01-05 11:14:04

 
7874012263 me badava matavke aavga
 Posted by: 2016-01-05 11:12:47

 
7874012263
 Posted by: 2015-10-23 11:20:12

 
arpit chouhan mp 8962749221 me bhi bhadwa mata anna chata hu
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved