जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।
Posted by:
Jaykripalu
2011-07-12 08:59:41
641 Views
जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।धर्मशाला में यात्री रहें ज्यों बता दे ॥ धर्मशाला को ही गोविंद राधे । निज घर मान लेना मूर्खता बता दे ॥ ऐसे ही जग को भी गोविंद राधे ।अपना मान लेना है मूर्खता बता दे ॥ जग में रहो ऐसे गोविंद राधे । तन ते हो कर्म मन हरि में लगा दे ॥जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।गाय घास चरे बछड़ा ना भुला दे ॥ जग में रहो ऐसे गोविंद राधे । जल में रहे माखन ज्यों बता दे ॥जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।नाटक में ज्यों कोई पात्र बता दे ॥ जग में रहो ऐसे गोविंद राधे । ना हो शत्रु कोई ना ही मित्र बता दे ॥जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।राग द्वेष ना हो अभिनय ही करा दे ॥
Tags:-
जग में रहो ऐसे गोविंद राधे ।