totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जगन्नाथ रथ यात्रा के पौराणिक सन्दर्भ
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जगन्नाथ रथ यात्रा के पौराणिक सन्दर्भ
 
Posted by: Nitin21
2015-07-17 09:57:11
630 Views
Comments : 0
 
सतयुग में राजा इन्द्रद्युम्न, सूर्यवंशी राजा सोमावंसा के वंशज थे. इन्द्रद्युम्न से पहले, एक तीर्थ यात्री के शब्दों में - भगवान नीला माधव (नीला विष्णु) ओड़िसा के नीलाचल पर्वत पर पूजित थे. यह कहानी कह कर तीर्थ यात्री गायब हो गये. राजा के आग्रह पर पुजारी और उनके छोटे भाई विद्यापति उस महान आत्मा की खोज पर निकल पड़े. विद्यापति खोजते हुए महानदी के तट पर सर्वद्वीपा जंगल में पहुँचे. सावरा के राजा विस्ववासु ने विद्यापति को आश्वासन दिया की नीला माधव को वे कल सुबह दिखलायेंगे. भगवान को देखे बिना, विद्यापति ने पानी और अन्न ग्रहण नही किया. विद्यापति के भगवान को देखने की इच्छा को देखते हुए, सावरा के राजा रोहिणी कुंड में स्नान करवाएँ और उनको कल्प वृक्ष के नीचे बिठाये. नीला माधव को देवताओं द्वारा पूजित करते हुए विद्यापति ने देखा. विद्यापति इन्द्रद्युम्न के राजधानी अवन्ती लौट आये.
विद्यापति की कहानी सुन कर राजा , पुजारी और साथियो के साथ नीला माधव को देखने के लिए रवाना हो गये. लेकिन बदले में नीला माधव गायब हो गये. उसी दिन विद्यापति मालवा के लिए वापस हो गये. उस जगह पर पहुँचने पर उन्होंने देखा क़ि पूरे क्षेत्र में सोने रंग क़ि बालू से ढँक गया है. इससे राजा इन्द्रद्युम्न को गहरा सदमा लगा. ब्रह्मा ने नारद द्वारा संवाद भेजे-राजा को एक हजार अश्व मेध यज्ञ करके पूजा करना चाहिए.
नीला माधव कथन-
इस विश्व में, मैं तुम लोगो को नीला माधव के रूप में दर्शन नहीं दूंगा. लेकिन मेरे चार रूप होंगे- जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा, और सुदर्शन चक्र, सकरा तीर्थ के प्रतीक्षा करें. मै शंख, चक्र, गदा और पद्म उस रूप में प्रत्येक जगह वर्तमान रहेंगे. वंहा जाकर लकड़ी के गठ्ठर से चार देवताओं को बनाये. तभी आप हमें पूजा करने में योग्य होंगे.
आकाशवाणी के अनुसार, राजा, पुरुषोत्तम स्वयं विश्वकर्मा के रूप में लकड़ी (दारू) के मूर्ति बनाये. इसके बाद इस पवित्र मूर्ति को वैशाख शुक्ल, पुष्य नक्षत्र में ब्रह्मा जी स्वयं स्थापित किये.
वैष्णवी सन्दर्भ -
अपने अनन्य भक्त, इन्द्रद्युम्न के सामने प्रकट हुए. लकड़ी में देवाताओ की आकृति बनाओ. जो पुरी के नदी के किनारे था वो बह गयी. विश्वकर्मा नामक एक बढई इस मूर्ति को बनाने के लिए राजी हुआ. उसने शर्त रखा - जब तक वह अन्दर में रहेगा तब तक कोई भी इस परिसर में प्रवेश नहीं करेगा. लकड़ी के कटने की आवाज सुनने के लिए प्रत्येक दिन बंद दरबाजे के बाहर भीड़ इकठा हो जाती थी. कुछ सप्ताह के बाद अन्दर की सभी अवाजे आनी बंद हो गई. किसी अनहोनी की आंशका से रानी भयभीत हो गई और्द उसने दरवाजा खोलने की आज्ञा दी. रानी यह देख कर विस्मित हो गई कि प्रतिमा आधी ही बनी थी और बढ़ई गायब हो गया. इस तरह प्रतिमा आधी अधूरी रह गई.
ऋग्वेद -
ऋग्वेद में समुद्र में (लकड़ी के गठ्ठर) दारू को बहते हुए वर्णित है.
वेद के महान व्याख्याता आचार्य सायन ने भी जगन्नाथ को दारू के रूप में समुद्र के किनारे बहते हुए उधृत किये है.
Tags:- bhagwan jagannath, story of bhagwan jagannath, bhagwan jagannath sculpture, lord jagannath temple, lord jagannath temple puri orissa
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved