totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जाने पर मिलती है मौत...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जाने पर मिलती है मौत...
 
Posted by: SRIRAM
2013-01-07 05:27:49
1852 Views
Comments : 0
 
भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के एक छोर पर है.. जो कि भुतहा किला के नाम से प्रसिद्ध है.. जिसमें शाम 6 बजे के बाद प्रवेश वर्जित है.. ऐसी धारणा है कि इस किले के अंदर सूर्यास्त के बाद जाने वाले लौटकर कभी नहीं आते.. इस किले का निर्माण आमेर के राजा भगवान दास ने 1573 ई.में करवाया था.. भगवान दास के छोटे बेटे और मुगल शहंशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल मान सिंह के भाई माधो सिंह ने बाद में इसे ही अपना निवास स्थान बना लिया.. जिसे बाद में महाराजा सवाई जयसिंह ने जबरन अपने साम्राज्य में मिला लिया..
भानगढ़ का किला चारदीवारी से घिरा हुआ है, जिसके अंदर जाते ही दाहिनी ओर कुछ हवेलियों के अवशेष दिखाई देते हैं.. सामने बाजार है जिसमें सड़क के दोनों तरफ कतार में बनाई गई दोमंजिली दुकानों के खंडहर हैं.. किले के आखिरी छोर पर दोहरे अहाते से घिरा तीन मंजिला महल है जिसकी ऊपरी मंजिल लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.. किले के अंदर बने मंदिरों में गोपीनाथ, सोमेश्वर, मंगलादेवी और केशव मंदिर प्रमुख हैं.. सोमेश्वर मंदिर के बगल में एक बावली है जिसमें अब भी आसपास के गांवों के लोग नहाया करते हैं..
अरावली की गोद में बिखरे भानगढ़ के खंडहरों को आज भले ही भूतों का डेरा मान लिया गया है, मगर इस किले की घुमावदार गलियों में कभी जिंदगी भी मचला करती थी.. किले के अंदर कुशलता से बनाए गए बाजार, खूबसूरत मंदिरों, भव्य महल और तवायफों के आलीशान कोठे के अवशेष इसके वैभव को बयां करते हैं.. लेकिन आज उसी किले में शाम ढलते ही रहस्यमयी सन्नाटा छाने लगता है.. दिन में भी कुछ खास चहल-पहल नहीं देखे जाते, केवल आसपास के गांवों के कुछेक लोग और इक्का दुक्का सैलानी ही इन खंडहरों में दिखाई देते हैं..
हालांकि भानगढ़ के किले में भूतों को कभी किसी ने देखा नहीं है.. फिर भी इसकी गिनती देश के सबसे भुतहा इलाकों में की जाती है.. इस किले के रातोंरात खंडहर में तब्दील हो जाने के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं.. जिसका फायदा कुछ बाबा किस्म के लोग उठा रहे हैं, जिन्होंने खंडहरों को अपने कर्मकांड का अड्डा बना दिया है..
मौजूदा भानगढ़ का खंडहर एक शानदार अतीत की बर्बादी का दुखद दास्तान है.. किले के अंदर की इमारतों में से किसी की भी छत नहीं बची है.. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके मंदिर पूरी तरह से सही सलामत हैं.. इन मंदिरों की दीवारों और खंभों पर की गई नफीस नक्काशी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समूचा किला कितना खूबसूरत और भव्य रहा होगा..
भानगढ़ के किले का रातोंरात खंडहर में बदल जाने के पीछे कई कहानियां हैं जिनमें तांत्रिक सिंधिया का किस्सा काफी प्रसिद्ध है.. उनके मुताबिक इस इलाके में सिंघिया नाम का एक तांत्रिक रहता था.. उसका दिल भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती पर आ गया जिसकी सुंदरता की प्रसिद्धि समूचे राजपूताना में थी.. एक दिन तांत्रिक ने राजकुमारी की एक दासी को बाजार में खुशबूदार तेल खरीदते देखा और तेल पर ही कालाजादू कर दिया ताकि राजकुमारी उसे लगाते ही तांत्रिक की ओर खिंची चली आए.. लेकिन तेल की शीशी राजकुमारी रत्नावती के हाथ से फिसल गई और सारा तेल एक बड़ी चट्टान पर गिर गया.. अब चट्टान को ही तांत्रिक से प्रेम हो गया और वह सिंघिया की ओर जाने लगा.. चट्टान के नीचे दबकर कर मरने से पहले तांत्रिक ने शाप दिया कि मंदिरों को छोड़ कर समूचा किला जमींदोज हो जाएगें और राजकुमारी समेत भानगढ़ के सभी लोग मारे जाएंगे.. आसपास के गांवों के लोग मानते हैं कि सिंघिया के शाप की वजह से ही किले के अंदर की सभी इमारतें रातोंरात ध्वस्त हो गईं.. उनका विशवास है कि रत्नावती और भानगढ़ के बाकी निवासियों की आत्माएं अब भी किले में भटकती हैं और रात्रि के समय इस किले से तरह-तरह की भयानक आवाजें आती हैं.. साथ ही उनका ये भी कहना है कि इस किले के अन्दर जो भी गया वह आज तक वापस नहीं आया है.. आज भी इस किले के अंदर सूर्यास्त के बाद कोई भी जाने की जुर्रत नहीं करता..
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग तो सूरज ढलने के बाद और सूर्योदय से पहले किले के अंदर प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है.. दिन में भी इसके अंदर खामोशी रहती है.. कई सैलानियों का कहना है कि खंडहरों के बीच से गुजरते हुए उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस होती है.. इनके अनुसार किले के अंदर एक छोर पर केवड़े के झुरमुट हैं, जिसकी खुशबू कभी-कभी तेज हवा के कारण चारों तरफ फैल जाती है, जिससे वातावरण और भी रहस्यमयी लगने लगता है..
इस किले में प्रवेश करने वाले लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि वे सूर्योदय के पूर्व और सूर्यास्त के बाद इस किले के आस-पास समूचे इलाके में प्रवेश ना करें अन्यथा किले के अन्दर उनके साथ कोई भी भयानक घटना घट सकता है..
Tags:- मौत, भानगढ़, किला, तांत्रिक सिंधिया, रत्नावती, भूत, सूर्यास्त
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved