जून में होगी मकर संक्रान्ति
Posted by:
neerus
2012-01-14 04:10:00
621 Views
हिन्दु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मकर संक्रान्ति का पर्व ग्रहों के राजा सूर्य देव के स्वागत का पर्व है. 14 जनवरी को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. ज्योतिष व खगोलविदों के अनुसार ऐसा पृथ्वी और सूर्य की गति परिवर्तन के कारण होगा क्योकि हर चौथे वर्ष सूर्य एवं पृथ्वी के बीच 20 व 22 मिनट के अन्तर आने से यह बढ़ते हुये 60 से 70 वर्षो में एक दिन के बराबर हो जाता है. इसलिये आने वाले 70 सालों में अर्थात् विक्रम संवत 2080 तक यह 15 जनवरी को ही पड़ेगा. उसके बाद यह 16 जनवरी को होगा. ऐसा नही है कि केवल इसी वर्ष दिनाँक में परिवर्तन आया है. खगोलविदों के अनुसार इस पर्व की तारीखों में खगोलिय गणित के आधार पर बदलाव होते रहते हैं.
17सौ वर्ष पहले हर्षवर्धन काल अर्थात् 7वीं शताब्दी में यह पर्व 22 दिसम्बर को मनाया जाता था. मकर संक्रान्ति का पर्व हजारों वर्ष पूर्व 31 दिसम्बर को मनाया जाता था तो अकबर के शासनकाल 16वीं शताब्दी में 10 जनवरी को मनाया जाता था. शिवाजी काल अर्थात् 17वीं शताब्दी में यह पर्व 11 जनवरी को मनाया जाता था. आने वाले पांच हजार सालों में यह पर्व फरवरी माह के अंत में मनाया जाएगा इस हिसाब से आने वाले नौ हजार वर्षो बाद इस पावन संक्रान्ति पर्व की तारीख जून में पड़ेगी.
Tags:-
makar sankranti, makar sankranti festival,hindu,hindu festival, important festival, important festivals, capricorn, makar sankranti 2012, sankranti 2012, tropic of capricorn, tropic capricorn, the tropic of Capricorn