तुम स्वयं अपने भाग्य निर्माता हो
Posted by:
neerus
2011-08-29 05:28:25
757 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज बताते हैं कि - अक्सर हम जीवन में जो दुख-सुख झेल रहे होते हैं उसे भाग्य का लेखा-जोखा मानकर छोड़ बैठते हैं लेकिन अकेले भाग्य के भरोसे छोड़कर बैठने से कुछ नही होने वाला. कर्म करना सत्कर्म करना अनिवार्य है. क्योकि आपके कर्म ही आपके भाग्य निर्माता होते हैं. आप जैसे कर्म करोगे आपको वैसे ही फ़ल मिलेंगे. आज नही तो कल, कल नही तो परसों, परसों नही तो बरसों में और अगर बरसों में भी नही मिले तो अगले जन्म में- पर मिलेंगे अवश्य. गीता में भगवान श्रीकृष्ण भी कहते हैं "कर्मण्ये वाधिकारस्ते म फलेषु कदाचना".
कर्म किये जा फ़ल की इच्छा मत कर. फ़ल तो मिलेगा, अवश्य मिलेगा और आपके कर्म ही आपके भाग्य निर्माता है. अच्छे कर्म करोगे तो उसके सुफ़ल मिलेंगे. बुरे कर्म करोगे तो उसके फ़ल भी बुरे ही होंगे. अरुचिकर और कभी-कभी असहनीय भी. तब आप भाग्य को दोष देते हो. लेकिन जो तुमने बोया है उसे तो तुम्हें ही काटना है. वह अच्छा हो या बुरा सब तुम्हारा बोया हुआ है. इसका अर्थ यही हुआ कि तुम्हारा भाग्य ईश्वर या खुदा नही लिखते तुम स्वयं लिखते हो तुम स्वयं अपने भाग्य निर्माता हो. फ़ल मिलने में देर सबेर अवश्य हो सकती है. कई बार देखने में आता है कि किसी मनुष्य ने जीवन भर सत्कर्म किये लेकिन फ़िर भी वह कष्टों में रहा, बराबर कष्ट झेल रहा है. यह उसे किन कर्मों की सजा मिल रही है? यह सजा उसे पिछले जन्मों के कर्मो की मिल रही है क्योकि अपने पिछले जन्म के कर्मों का फ़ल आप उसी जन्म में नही भुगत पाये वे इस जन्म में तो भुगतने पड़ेंगे ही. पहले पुराना बहीखाता क्लीयर हो जाएगा तो नया शुरु होगा. इस जन्मों के कर्मों का फ़ल इसी जन्म में मिलने लगेगा और यदि जीवन शेष नही बचा तो वह फ़ल अगले जन्म में मिलेगा. इसलिये सत्कर्म करो उसका फ़ल तुम्हें अवश्य मिलेगा. तुम स्वयं अपने भाग्य निर्माता हो. भाग्य तुम्हारे हाथ में है जैसा चाहो बना लो.
Tags:-
Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज