तुलसी विवाह में गायें मंगलगीत
Posted by:
tniranjan
2011-11-03 12:01:53
898 Views
कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता हैं. इस दिन भगवान श्री हरि के श्रीविग्रह का तुलसी जी के साथ धूमधाम से विवाह किया जाता है.
साधारणतया लोग तुलसी जी के पौधे का गमला, गेरु आदि से सजाकर उसके चारों ओर ईख का मण्ड़प बनाकर उसके ऊपर ओढ़नी या सुहाग की प्रतीक चुनरी ओढ़ाते हैं. गमले को साड़ी में लपेटकर तुलसी को चूड़ी पहनाकर उनका श्रृंगार करते हैं. गणपत्यादि देवताओं का तथा श्रीशालग्राम जी का विधिवत् पूजन करके श्रीतुलसीजी की षोडशोपचार पूजा "तुलस्यै" नाम मन्त्र से करते हैं. उसके बाद एक नारियल दक्षिणा के साथ टीका के रुप में रखते हैं. तथा भगवान शालग्राम की मूर्ति का सिंहासन हाथ में लेकर तुलसीजी की सात परिक्रमा कराया जाता है. आरती व विवाह के समान ही मंगल गीत गा कर विवाह कार्य सम्पन्न होता है.
Tags:-
Tulsi vivah, tulsi, tulsi plant, tulsi poojan, hindu dharma, vishnu priya, tulsi mantra, tulasi puja, tulsi pooja, vaishanv, shaligram, shaligram puja