totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>तुलसी हैं श्रीहरि प्रिया
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
तुलसी हैं श्रीहरि प्रिया
 
Posted by: neerus
2011-11-03 11:29:11
968 Views
Comments : 0
 
कार्तिक शुक्ल एकादशी को तुलसी पूजन का उत्सव हिन्दू धर्म में विधि-विधान से मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है. हिन्दू धर्म में तुलसी को गंगा के समान पवित्र माना गया है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हर घर के बाहर तुलसी का पौधा अनिवार्य बताया गया है. प्रतिदिन तुलसी की पूजा करना और पौधे में जल अर्पित करना प्राचीन कालीन परम्परा है. तुलसी की पूजा से घर में सुख-समृधि बनी रहती है. इसलिए तुलसी का पौधा हमेशा घर के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित इर्शान कोण में होना चाहिए. तुलसी को प्रतिदिन जल से अर्घ्य देना चाहिए. तुलसी के पौधे को जल देते समय यह मन्त्र बोले-
महाप्रसादजननी सर्वसौभाग्यवर्द्धिनी. आधिव्याधिहरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तु ते.
महीने के चार दिन अर्थात रविवार, द्वादशी तिथि, पूनम तथा अमावस्या को तुलसी के पत्ते कभी नही तोड़ना चाहिए. सूर्यास्त के बाद और सुर्यास्त के पहले भी तुलसी के पत्ते कभी नही तोड़ने चाहिए.
तुलसी के पत्तों को तोड़ते समय यह मन्त्र बोलें-
ॐ सुप्रभाय नमः, ॐ सुभद्राय नमः
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विष्णु प्रिया भी हैं. तुलसी भगवान विष्णु की इतनी अधिक प्रिय हैं कि उनके बिना कोई भी वैष्णव पूजा संपन्न नहीं हो सकती. बिना तुलसी के पत्ते डाले भगवान विष्णु का प्रशाद, चरणामृत नहीं बनता. तुलसी के साथ शालिग्राम की शिला भी रखनी चाहिए क्योंकि शालिग्राम भगवान विष्णु के साक्षात मूर्तिमान विग्रह माने जाते हैं. शालिग्राम शिला में प्राण - प्रतिष्ठा, विसर्जन आदि की आवश्यकता नहीं होती. शालिग्राम का चरणामृत पवित्र नदियों के जल से भी अधिक पावन माना गया है.
शास्त्रों में विष्णु प्रिया तुलसी और श्रीहरि के साक्षात स्वरूप शालिग्राम का विवाह करवाने का अख्यान मिलता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी का विवाह जालंधर के साथ हुआ. जालंधर ने देवताओं को पराजित करके स्वर्ग पर कब्जा कर लिया. तुलसी के सतीत्व के प्रभाव से कोई भी उसे पराजित नहीं कर पा रहा था. देवों की सहायता के लिए श्रीहरि ने तुलसी के पति का रूप धारण करके उनका सामीप्य प्राप्त कर लिया. इससे तुलसी का सतीत्व भंग हो गया, और जालन्धर मारा गया. जिससे क्रोधित होकर तुलसी ने भगवान विष्णु को शिला बन जाने का शाप दे दिया. जिससे वे शालिग्राम शिला बन गए. इसके बाद तुलसी ने भी अपना शरीर त्याग दिया. उनके शरीर से गण्डकी नदी उत्पन्न हुई, तथा उनके केश दिव्य पौधे में परिवर्तित हो गए.
ऐसी मान्यता है कि तभी से तुलसी और शालिग्राम का विवाह विधि-विधान से किया जाता है. माना जाता है कि भक्ति-भाव से श्रीहरि और तुलसी का विवाह करवाने वाला मनुष्य भव बंधन से मुक्त होकर श्री हरि का सामीप्य प्राप्त करता है.
Tags:- Tulsi vivah, tulsi, tulsi plant, tulsi poojan, hindu dharma, vishnu priya, tulsi mantra, tulasi puja, tulsi pooja, vaishanv, shaligram, shaligram puja
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved