जो क्रोधी, पुत्रहीन, दम्भाचार, परायण तथा अपने कर्म का त्याग करनेवाला है। उसको दिया हुआ दान, निष्फल हो जाता है। जो परायी स्त्री आसक्त, पराये धन का लोभी तथा नक्षत्र सूचक (ज्योतिषी) है। उसे दिया हुआ दान भी निष्फल होता है। जिसके मन में दूसरो के दोष देखने का दुर्गुण भरा है, जो कृतघ्न, कपटी और यज्ञ के अनाधिकरियो से यज्ञ करनेवाले हो, उसको दिया हुआ दान भी निष्फल होता है।
जो सदा मांगने में ही लगा रहता है, हिंसक, दुष्ट और रस का विक्रय करनेवाला है, उसे दिया हुआ दान भी निष्फल हो जाता है।
जो वेद , स्मृति तथा धर्म का विक्रय करनेवाला है - ऐसे दान भी निष्फल हो जाता है।
जो गीत गाकर जीविका चलता है, जिसकी स्त्री व्यभिचारिणी है तथा जो दूसरे को कष्ट देनेवाला है। उसको दिया हुआ दान भी निष्फल हो जाता है।
जो बल से जीविका चलाता है। जो स्याही से जीवन निर्वाह करता है, जो जीविका के लिए देवता की पूजा स्वीकार करता है। जो गाँव का पुरोहित है, जो धावन का काम करता है, जो दूसरे के लिए रसोई का काम करता है। जो कविता द्वारा झूठे लोगो की प्रशंसा किया करता है। जो वैद्य एवं अभक्ष्य वस्तुओं का भक्षण करता हैं।
जो व्यभिचारिणी स्त्री क़ि संतान का अन्नं भोजन करता है। जो भगवान् का नाम बेचनेवाला है। सांध्य कर्म का त्याग देता है।
दूषित दान, ग्रहण से दग्ध हो चुका है। जो दिन में सोता है, दिन में मैथुन करता है और सांध्य काल में खाता है।
जिसे जाति से निकल दिया गया हो, जो कुंड है अर्थात पति के रहते हुए भी व्यभिचार से उत्पन्न हुआ है। जो गोलक हो। अर्थात् पति के मर जाने के बाद, व्यभिचार से पैदा हुआ हो। ऐसे लोगों को दिया हुआ दान निष्फल है।
जो परिविति है। अर्थात् छोटे भाई के विवाह हो जाने पर स्वयं अविवाहित है. शठ परिवेता अर्थात् बड़े भाई के अविवाहित रहते हुए स्वयं विवाह करने वाला हो।
स्त्री के वश में रहनेवाला और अत्यंत दुष्ट है। जो मांसखोर, शराबी, स्त्री लम्पट, अत्यंत लोभी, चोर और चुगली खाने वाला है। जो कोई भी पाप परायण और सज्जन पुरुषों द्वारा सदा निन्दित है, उनसे न तो दान लेना चाहिए और न दान देना ही चाहिए।
दान के प्रकार-
मध्यम दान : सकाम दान (सुपात्रो को दान) स्वार्थ सिद्ध के लिए।
अधम दान : दूसरों की हिंसा के लिए, क्रोध यानी अपवित्र दान।
उत्तम दान : भगवान् की प्रसन्नता हेतु दान।
अक्षय दान : अध्यात्म तत्व के ज्ञाता को दिया हुआ दान।
धन के तीन प्रकार
दान, भोग और नाश
जो न दान करता है और न उपयोग में लाता है. उसका धन केवल उसके नाश का करण होता है ।
धन का फल है - धर्म वही है तो भगवान् को प्रसन्न कर सके जैसे क़ि स्थावर प्राणी (वृक्ष)
जहाँ वृक्ष भी अपनी जड़ो और फलो के द्वारा दूसरो का हित साधन करते है। वहां अगर मनुष्य परोपकारी न हो तो वे मरे हुए के ही सामान है। जो मरणशील मानव शरीर से, धन से अथवा मन और वाणी से भी दूसरों का उपकार नहीं करते वे विधर्मी है।
Tags:-
Daan, dhan, mani, lord, chaild, hinsa