दीपावली
Posted by:
Divya_sharma
2010-11-01 06:01:42
948 Views
पाँच दिनों त� पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाएँ जाने वाले दीपोत्सव को पंचोत्सव भी कहा जाता है.वैसे नाम जो भी लिया जाए पँचोत्सवदीपोत्सवया दीपावलीइस उत्सव की महत्वता वही रहेगी. दीपावली धनत्रयोदशी यानी धनतेरस से भैयादूज तक मनाया जाता है. दीपोत्सव का पहला दिन होता है त्रयोदशी. इस दिन भगवान धनवन्तरि की आराधना की जाती है और स्वस्थजीवन की कामना की जाती है. वैसे तो हिन्दुसंस्कृति में पूरे कार्तिक दीप जलाए जाते हैं. लेकिन धनतेरस से घरों में दीपकजलाने से आरोग्य जीवन और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.दूसरा दिन होताहै रुप चौदस का. जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है. कहते है इस दिन श्रीकृष्ण नेनरकासुर नामक दैत्य का वध किया था. ऐसी धारणा है कि इस दिन प्रातः स्नान कर अपने मन के दोषो से मुक्ति पायी जाती है. जिससे रुप निखरता है. इसके बाद आती हैदिपावली . रावण रुपी बुराई के प्रतीक का वध करके जब श्रीराम अयोध्या लौटे थे तोलोगो ने उनके स्वागत में दीपों से पूरी अयोध्या को रोशन कर दिया था. तब से यह परम्परा चली आ रही है. कहते है इस दिन धनलक्ष्मी हमारे घर पधारती हैं. इसलिए द्वारपर दीप जलाकर उनका स्वागत किया जाता है. चौथा दिन होताहै कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा. इसे अन्नकूट भी कहा जाता है. इस दिन छप्पन भोग बनाकरगोवर्धन पूजा की जाती है. और जीवन भर भरपूर धान्य की अपेक्षा की जाती है. पाँचवा और अँतिम दिन होता है भईयादूज. इस दिन बहनें अपने भाई की स्वास्थ्य और लम्बी आयु के लिए कामना करती हैं. और नारियल के रुप में उन्हे अपना आशिर्वाद देती हैं. इस बार दीपावली शुक्रवार को होने की वजह से इसका महत्व और ज्यादा बताया जा रहा है. तो आप भी पूरे श्रद्धा भाव से यह पर्व मनाईए औरधन धान्यवैभव दीर्घायु आदि प्राप्त कीजिए.
दिव्या शर्मा
Tags:-
Deepavali, diwali festival, deepavali festival, shubh deepavali, diwali, dhan teras, dhanteras, bhai dooj, narak chaturdashi, narakasura, naraka chaturdashi