दुर्गा सप्तशती से करें विशिष्ठ कामनाओं की पूर्ति
Posted by:
pt_rksharma
2011-04-07 11:02:38
1397 Views
वस्तुतः देवी दुर्गा के उक्त नौ स्वरूप प्रारम्भ से पूर्णता को, स्थूलता से सूक्ष्मता को एवं आरम्भ से अंत को दर्शाते हैं। इन नौ स्वरूपों की आराधना यदि नवरात्र पर्व में पूर्ण भक्तिभाव एवं विधि-विधान से की जाए, तो साधक की इच्छा अवश्य पूर्व होती है। यदि निष्काम पूजन किया जाए, तो उसका फल अधिक होता है और साधक के साथ-साथ उसके परिवार को भी चतुर्दिक सुरक्षा एवं सफलता की प्राप्ति होती है।
नवरात्र में पूरे नौ दिन तक अखंड दीपक जलाए रखना चाहिए और उसकी पूजा सर्वप्रथम करनी चाहिए।
दुर्गा पूजन में देवी दुर्गा की पूजा सबसे अतं में होती है। उसके पूर्व भैरव, योगिनी, देवी के आभूषण और खड्ग आदि आयुधों की करनी चाहिए। देवी जगदम्बा साक्षात् चैतन्य स्वरूपा हैं अतः उनका स्पर्श पाने वाली सभी वस्तुऐं स्वतः ही चैतन्य होती है।
दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय यह क्रम ध्यान रखना चाहिए 1- कवच 2- अरगला 3- कीलक 4- रात्रिसुक्त 5-न्यास सहित नवार्ण मंत्र के 108 जप 6- दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का पाठ 7- न्यास सहित नवार्ण मंत्र के 108 जप 8- क्षमा प्रर्थना स्तोत्र
सबसे अंत में सम्पूर्ण पाठ मां भगवती को समर्पित कर देना चाहिए। यदि किसी विशिष्ट कामना को लेकर सप्तशती पाठ कर रहे हैं तो पाठ से पूर्व संकल्प करना चाहिए। यदि प्रत्येक श्लोक के पूर्व में और अंत में मनोकामना पूरक मंत्र का संपुट लगाया जाएं तो और भी उत्तम है। विभिनन मनोकामनाओं के लिए दुर्गा सप्तशती के अलग-अलग श्लोक मंत्र रूप में प्रयुक्त होते हैं जिनका ज्ञान किसी योग्य विद्वान से पूछकर किया जा सकता है।
Tags:-
durga saptshati, navratri, devi puja, durga saptshati pujan, दुर्गा सप्तशती, नवरात्र, देवी पूजा