totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>दुष्टकुमार की दुष्टता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
दुष्टकुमार की दुष्टता
 
Posted by: diwaker
2012-02-07 06:15:55
768 Views
Comments : 0
 
काशी में ब्रह्मदत्त नाम का एक राजा था. उसका बेटा था दुष्टकुमार. था भी वह बड़ा दुष्ट. सबको गाली देता, मारता. नौकर तक उससे तंग आ गये थे.
एक दिन दुष्टकुमार शाम को नदी में नहाने गया. उसी समय आसमान में बादल छा गये. चारों और अँधेरा हो गया. कुमार ने नौकर से कहा - ''चलो, नदी के बीच मुझे ले चलो. मैं वही पर नहाऊंगा''.
नौकर चिढ़े थे. मौका मिला उन्होंने दुष्टकुमार को पानी में डुबो दिया, फ़िर उसका कही पता नही चला. कुमार को नदी में बहता हुआ एक लक्कड़ मिल गया. वह उसी पर बैठ गया.
नदी किनारे एक सेठ ने 40 करोड़ का सोना गाड़ रखा था मरने पर वह वही साँप बनकर आ बैठा. दूसरे ने 30 करोड़ का सोना गाड़ा था, वह वहीं चूहा बनकर आ बैठा.
पानी बरसने से इन दोनों के बिल पानी से भर गये. साँप और चूहा भी उसी लक्कड़ पर आकर बैठ गये, जिस पर दुष्टकुमार बैठा था. वह जोर-जोर से रोता जा रहा था. एक तोता भी पेड़ से गिरकर नदी में बहने लगा, वह भी उसी लक्कड़ पर आ बैठा.
इस जन्म में बोधिसत्त्व (बुद्ध भगवान) नदी किनारे सन्यासी के रुप में कुटिया बनाकर रहते थे. दुष्टकुमार का रोना सुनकर उन्होंने उसे बचाने का निश्चय किया. वे किसी तरह उस लक्कड़ को पकड़कर किनारे खींच लाये. फ़िर उन्होंने चारों प्राणियों को गरमाकर, सुखाकर खाने को फ़ल-मूल दिये.
चारों ने तपस्वी का उपकार माना. सर्प ने कहा - ''जरुरत हो तब आइयेगा. मैं 40 करोड़ रुपया आपको दे सकता हूँ.'' चूहे ने कहा-''जब चाहे तब मैं 30 करोड़ रुपया दे सकता हूँ.'' तोते ने लाल चावल देने को कहा- ''आइयेगा, मैं आपका खूब सत्कार करुंगा.''
समय आने पर दुष्टकुमार राजा बना. बोधिसत्त्व उसकी परीक्षा करने निकले. पहले वे साँप, चूहे और तोते के पास गये. वे सब अपनी-अपनी चीजे देने लगे, पर उन्होंने कुछ नही लिया.
राजकुमार ने बोधिसत्त्व को देखते ही नौकरों से कहा- ''इस नकली तपस्वी को पकड़कर मारो और सूली दे दो.
बोधिसत्त्व मार खाते रहे. वे चिल्लाते न थे. सिर्फ़ इतना कहते- ''बुद्धिमानों ने ठीक कहा है कि किन्हीं आदमियों को पानी से निकालने से अच्छा है लकड़ी को निकालना''.
नागरिकों ने बोधिसत्त्व से पूछा- ''महाराज, आपने हमारे राजा पर कोई उपकार किया है क्या?''
वे बोले- ''बाढ़ से इसे बचाकर मैने खुद ही आफ़त मोल ली है''.
नागरिकों ने सोचा - कैसा दुष्ट है यह राजा. जिसने उसकी जान बचायी, उसी की जान लेने पर उतारु है! ऐसा राजा हमारा क्या भला करेगा?
नागरिक बिगड़ पड़े. उन्होंने उस कृतघ्नी राजा को मारकर नदी में फ़ेंक दिया और बोधिसत्त्व का तिलककर उन्हें गद्दी पर बिठा दिया.
कुछ दिन बाद बोधिसत्त्व सर्प, चूहे और तोते की परीक्षा लेने निकले. सर्प और चूहे ने अपना-अपना सोना बोधिसत्त्व को भेंट कर दिया. तोते ने भी कहा- ''मैं चावल मंगवाऊँ?
उन्होंने कहा- ''अभी जरुरत नही है.
तीनों को वे अपने साथ ले आये और प्रेमपूर्वक रहने लगे.
Tags:- Lord butha, kashai, parrot, snake, rice, king, prince, river, money
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved