देव तुल्य हैं गुरु
Posted by:
Vikasg21
2011-07-12 04:51:43
700 Views
अंकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है. हमारे शास्त्रों में गुरु तथा देवता को एक समान स्थान प्राप्त है. जैसी भक्ति देवता के लिये बतायी गई है वैसी ही भक्ति गुरु के लिये बतायी गई है. गुरु ही सर्वेश्वर का साक्षात्कार करवाकर शिष्य को जन्म मरण के बन्धन से मुक्त कर देते हैं. अतएव संसार में गुरु का स्थान विशेष महत्व है. पराशर जी की कृपा से वेदव्यास जी का अवतरण इस भारतवसुन्धरा पर आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को हुआ. इसलिये आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को सभी अपने-अपने गुरु की पूजा विशेष रुप से करते हैं. व्यासदेव जी गुरुओं के भी गुरु माने जाते हैं. इस पूजोत्सव के अवसर पर सत्संग का भव्य आयोजन किया जाता है.
जैसे ज्ञान-विज्ञान के बिना मोक्ष नही हो सकता, उसी तरह सद् गुरु से सम्बन्ध हुये बिना ज्ञान की प्राप्ति नही हो सकती. गुरु इस संसार से पार उतारने वाले हैं और उनका दिया हुआ ज्ञान नौका के समान बताया गया है. मनुष्य इस ज्ञान को पाकर भव सागर से पार होकर कृतकृत्य हो जाता है, फ़िर उसे नौका और नाविका दोनों की ही अपेक्षा नही रहती.
इसलिये हमें यह पर्व बहुत ही उल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाना चाहिये.
Tags:-
guru, guru purnima, vyaas purnima, guru puja, ved vyas, reshi prashar, purnima, गुरु, गुरु पूर्णिमा, वेद व्यास, व्यास पूर्णिमा, पूर्णिमा, ऋषि पराशर