totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>देवी-देवता बदलकर आते हैं स्वरुप
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
देवी-देवता बदलकर आते हैं स्वरुप
 
Posted by: tniranjan
2012-01-09 03:57:50
839 Views
Comments : 0
 
मकर-संक्रान्तिपर्व का हमारे देश में विशेष महत्व है. खगोलशास्त्रियों के अनुसार मकर-संक्रान्ति के दिन सूर्य अपनी कक्षाओं में परिवर्तन कर दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर-राशि में प्रवेश करते हैं. जिस राशि में सूर्य की कक्षा का परिवर्तन होता है, उसे 'संक्रमण' या 'संक्रान्ति' कहा जाता है.
माना जाता है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर प्रयाग में मकर-संक्रान्ति के दिन सभी देवी-देवता अपना स्वरुप बदलकर स्नान के लिये आते हैं. अतएव वहाँ मकरसंक्राति पर्व के दिन स्नान करना अनन्त पुण्यों को एक साथ प्राप्त करना माना जाता है.
उत्तर भारत में गंगा-यमुना के किनारे (तटपर) बसे गाँवों-नगरों में मेलों का आयोजन होता है. भारत में सबसे प्रसिद्ध मेला बंगाल में मकर संक्रान्ति पर्व 'गंगासागर' में लगता है. गंगासागर मेले के पीछे पौराणिक कथा है कि मकर-संक्रान्ति को गंगा जी स्वर्ग से उतरकर भागीरथ के पीछे - पीछे चलकर कपिलमुनि के आश्रम में जाकर सागर में मिल गई. गंगाजी के पावनजल से ही राजा सगर के साठ हजार श्रापग्रस्त पुत्रों का उद्धार हुआ था. इसी घटना की स्मृति में गंगासागर नाम से तीर्थ विख्यात हुआ और प्रतिवर्ष मकर-संक्रान्ति के दिन गंगासागर में मेले का आयोजन होता है. इसके अतिरिक्त दक्षिण बिहार में मदार क्षेत्र में भी एक मेला लगता है.
मकर-संक्रान्ति पर्व पर इलाहाबाद (प्रयाग) के संगम स्थल पर प्रतिवर्ष लगभग एक मास तक माघमेला लगता है. जहाँ भक्तगण कल्पवास भी करते हैं तथा बारह वर्ष में कुम्भ का मेला लगता है तथा बारह वर्ष कुम्भ का मेला लगता है. यह भी लगभग एक मास तक रहता है. इस प्रकार छः वर्ष में अर्धकुम्भ मेला लगता है.
विभिन्न परम्पराओं और रितिरिवाजों के अनुरुप महाराष्ट्र में ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रान्ति से सूर्य की गति तिल-तिल बढ़ती है. इसलिये इस दिन तिल के विभिन्न मिष्ठान बनाकर एक-दूसरे को वितरित करते हुये शुभकामनायें देकर यह त्यौहार मनाया जाता है. महाराष्ट्र और गुजरात में मकर संक्रान्तिपर्व पर अनेक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है.
पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में 'लोहिड़ी' के नाम से मकर-संक्रान्ति पर्व मनाया जाता है. एक प्रचलित लोक कथा है कि मंकर संक्रान्ति के दिन कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिये लोहिता नाम की एक राक्षसी को गोकुल भेजा था, जिसे श्रीकृष्ण ने खेल-खेल में ही मार ड़ाला था. उसी घटना के फ़लस्वरुप लोहिड़ी का पावन पर्व मनाया जाता है. सिन्धी समाज भी मकर-संक्रान्ति के एक दिन पूर्व इसे 'लाल लोही' के रुप में मनाता है.
तमिलनाडु में मकर-संक्रान्ति को 'पोंगल' के रुप में मनाया जाता है. इस दिन तिल, चावल, दाल की खिचड़ी बनायी जाती है. नयी फ़सल का चावल, दाल, तिल के भोज्य पदार्थ से पूजा करके कृषि देवता के प्रति कृतज्ञयता प्रकट की जाती है. तमिल पंचाग का नया वर्ष पोंगल से शुरु होता है.
भारतीय ज्योतिष के अनुसार मकर-संक्रान्ति के दिन सूर्य के एक राशी से दूसरी राशि में हुये परिवर्तन को अन्धकार से प्रकाश की ओर हुआ परिवर्तन माना जाता है. मकर संक्रान्ति से दिन बढ़ने लगता है और रात्रि की अवधी कम होती जाती है. स्पष्ट है कि दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा और रात्रि छोटी होने से अन्धकार की अवधि कम होगी. यह सभी जानते हैं कि सूर्य उर्जा का अजस्त्र स्त्रोत है. इसके अधिक देर चमकने से प्राणिजगत में चेतना और उसकी कार्यशक्ति में वृद्धि हो जाती है. इसलिये हमारी संस्कृति में मकर-संक्रान्ति पर्व मनाने का विशेष महत्त्व है.
Tags:- makar sankranti, surya, prayag, gangasagar, ganga, Yamuna, bangal, bhagirath, kapilmuni, alahabad, Maharashtra, tamilnadu, pongal, til, chaval, daal, panchang
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved