देवी लक्ष्मी ने भी मांगा दान
Posted by:
Nitin22
2011-07-06 11:22:18
1028 Views
प्राचीनकाल में दैत्यराज प्रह्लाद का पौत्र राजा बलि धरती पर शासन करता था. राक्षसकुल का होने पर भी वह बहुत बड़ा दानवीर और वचन का पक्का था. उसकी दानशीलता विश्व विख्यात थी. कुछ समय बाद राजा बलि को अपनी दानवीरता और पराक्रम पर अंहकार हो गया. जिसके कारण इन्द्र डर गये. उन्होनें सोचा कही बलि अपने पराक्रम के बल पर उसका सिंहासन न छीन ले. इसलिए वह सभी देवताओं के साथ मिलकर भगवान विष्णु की शरण में गये और उनसे सहायता मांगी.
भगवान विष्णु ने भी सोचा कही अहंकार वश राजा बलि इन्द्र का सिंहासन न छीन ले. इसलिए भगवान विष्णु ने वामन रुप धारण किया, और जा पहुँचे राजा बलि के द्वार पर भिक्षा मांगने. उन्होने राजा से तीन पग जमीन मांगी. दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य को भान हो चुका था कि वामन वेश में भगवान विष्णु ही दान मांगने आये हैं. उन्होनें राजा बलि को सचेत किया कि तुम्हारे साथ छल किया जा रहा है. इसीलिए उन्हें दान न दें, परन्तु बलि ने उनकी बात नही मानी. वह बोले- अगर ये स्वयं भगवान विष्णु हैं तो भी यह मेरा सौभाग्य है कि स्वयं भगवान विष्णु मेरे घर भिक्षा मांगने आए हैं.
भगवान विष्णु ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी. राजा बलि ने संकल्प करके तीन पग भूमि दान कर दी. तब भगवान विष्णु ने अपना विराट रुप धारण करके एक पग से धरती, पाताल तथा दूसरे पग से सारा आकाश नाप लिया. अब भगवान ने बलि से तीसरे पग का स्थान मांगा. कोई विकल्प न बचने पर बलि ने अपना सिर उनके आगे झुका दिया. इसके बाद तीसरा पग उन्होनें राजा बलि के सिर पर रखा. जिसके कारण बलि पाताल लोक चला गया. बलि के निश्चल भाव और प्रभु समर्पण की भावना से प्रसन्न हो, भगवान ने बलि से इच्छित वर मांगने को कहा. बलि ने भगवान से प्रार्थना किया कि अब से वह सदैव उनकी आखों के सन्मुख रहें. इसीलिए वह उनके यहाँ द्वारपाल बनकर रहें.
भगवान विष्णु मुस्कुराकर बोले- ऐसा ही होगा. अब बलि के द्वार पर भगवान श्रीविष्णु पहरेदार बनकर खड़े हो गये हो और बलि पाताल लोक पर राज करने लगे.
बहुत दिनों तक जब भगवान विष्णु बैकुण्ठ नही पहुँचे तो माता लक्ष्मी ने नारद जी से मदद मांगी. नारद जी ने माता लक्ष्मी को एक युक्ति सुझाई. जिसके अनुसार माता लक्ष्मी राजा बलि के दरबार में गई. उन्होनें बलि से आग्रह किया कि वह उन्हें अपना भाई बनाना चाहती हैं. बलि ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तथा उनसे रक्षा सूत्र भी बँधवा लिया. राजा बलि, माता लक्ष्मी से बोले- बहन तुम्हें उपहार में क्या चाहिये. देवी लक्ष्मी तो इसी क्षण की प्रतीक्षा कर रही थी. झट से बोली - ये द्वारपाल मुझे दे दो. अब बलि को समझते देर नही लगी की यह स्वयं लक्ष्मी ही याचिका बनकर बनकर आई हैं. वह प्रसन्न्ता पूर्वक बोले-यह मेरा सौभाग्य ही है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी स्वयं उनके घर याचक बनकर आये हैं. उन्होनें भगवान विष्णु को बँधन मुक्त कर दिया. इस प्रकार माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को बँधन मुक्त करवाया.
Tags:-
raja bali, king of bali, lord Vishnu, mata lakshmi, goddess laxmi, indra, lord indra, pygmy, the underworld, earth, nadir, sky, solicitor, confessor, guru shukrachary, वामन, वामनदेव, राजा बलि, भगवान विषï¿