totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>देशी स्टाइल-“खड़ाऊ”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
देशी स्टाइल-“खड़ाऊ”
 
Posted by: Nandini7
2014-02-05 03:30:31
1546 Views
Comments : 0
 

आज बेशक बाजार स्टाइलिश चप्पलों से भरा पड़ा है। ब्रांडेड कंपनी और लुक में एक-से-एक नये डिजाइन है। लेकिन जब मेरी नजर स्टाइलिश कोल्हापुरी को देखते हुए कोने में रखी खड़ाऊ पर पड़ी तो, काफी हैरानी हुई। आजकल युवाओं को हरदम कुछ नया चाहिये। लेकिन फैशन अगर हमारे देशी स्टाइल में हो तो, कहने ही क्या। हो सकता है कई लोग खड़ाऊ के बारे में ज्यादा नहीं जानते हो, और कुछ लोग ऐसे भी होगें जो खड़ाऊ से पूरी तरह से अनभिज्ञ होगें। लेकिन भारतीय इतिहास में इसका बहुत महत्तव है।
खड़ाऊ की कहानी-
खड़ाऊ लकड़ी की बनी एक चप्पल है। आपने रामायण का वो प्रसंग तो सुना ही होगा जब सतयुग में भगवान राम के छोटे भाई भरत ने उनकी खड़ाऊ को सिंहासन पर रखकर 14 सालों तक अयोध्या की कमान अपने हाथों में रखी थी। पुराने समय में हमारे पूर्वज पैरों में लकड़ी की खड़ाऊ पहना करते थे। पैरों में लकड़ी की खड़ाऊ पहनने के पीछे हमारे पूर्वजों की सोच पूरी तरह से वैज्ञानिक थी। गुरुत्वाकर्षण का जो सिद्धांत वैज्ञानिकों ने काफी बाद में समझा है, उसे हमारे ऋषि-मुनियों ने बहुत पहले ही खोज लिया था।
खड़ाऊ के पीछे वैज्ञानिक तथ्य-
खड़ाऊ पहनने के पीछे वैज्ञानिक सिद्धांत ये था कि शरीर में प्रवाहित हो रही विद्युत तरंगें गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी द्वारा अवशोषित यानि सोख ली जाती हैं। और अगर यह प्रक्रिया लगातार चले तो, शरीर की जैविक शक्ति यानि वाइटल्टी फोर्स समाप्त हो जाती है। बस, इसी जैविक शक्ति को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने पैरों में खड़ाऊ पहनने की प्रथा शुरू की ताकि शरीर की विद्युत तंरगों का पृथ्वी की शक्ति के साथ संपर्क न हो सके और शरीर ऊर्जावान रहें। चमड़े का जूता कई धार्मिक कारणों से मान्य नहीं था। जबकि लकड़ी की खड़ाऊ कहीं वर्जित नहीं थी इसी कारण इनका प्रचलन अधिक था। खड़ाऊ पहनने के पीछे एक विशेष कारण यह भी था कि खड़ाऊ को पहन कर चलने से इसका आखिरी सिरा पैरों की एड़ियों से लगातार टकराता है जिसकी चोट से शरीर से आलस दूर भागता है और शरीर में नयी स्फूर्ति का संचालन होता है।

Tags:- Footwear of wood, wooden shoe, wooden foot wear, woodenchappal, लकड़ी की चप्पल, खड़ाऊ, खड़ाऊ की कहानी,संतमहात्माओं की खड़ाऊ
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved