नववर्ष पूजन विधि
Posted by:
neerus
2012-03-19 07:07:19
817 Views
'चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमेऽहनि
शुक्ल पक्षे समग्रे तु तदा सूर्योदय सति''
नवसंवत्सर का आरम्भ चैत्रमास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरम्भ होता है.
ब्रह्मपुराण के अनुसार पितामह ब्रह्मा ने इसी तिथि से सृष्टि का निर्माण प्रारम्भ किया था. इसलिये इस दिन शास्त्रानुसार विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिये.
पूजन विधि-
प्रातः काल स्नानादि करने के पश्चात् पवित्र होकर हाथ में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प और जल लेकर देश काल के उच्चारण के साथ निम्नलिखित संकल्प करना चाहिये.
'मम सकुटुम्बस्य सपरिवारस्य स्वजनपरिजनसहितस्य वा आयुरारोग्यैश्वर्यादिसकलशुभफ़लोत्तराभिवृद्धयर्थं ब्रह्मादिसंवत्सरदेवतानां पूजनमहं करिष्ये.'
इस प्रकार संकल्प करके नयी बनी हुई चौरस चौकी या बालू की वेदी पर स्वच्छ श्वेत वस्त्र फ़ेलाकर उस पर हल्दी या केसर से रंगे.
अक्षत से अष्टदलकमल बनाकर उसपर हल्दी या ब्रह्माजी की मूर्ति स्थापित करे. (यदि सामर्थ्य हो तो सुवर्णमूर्ति स्थापित करें.)
भगवान गणेश और माता पार्वती पूजन के पश्चात 'ॐ ब्रह्मणे नमः' मंत्र से पितामह ब्रह्मा जी का आवाहनादि करके षोडशोपचार पूजन करें.
पूजन करते समय विघ्नों के नाश और वर्ष के कल्याणकारण तथा शुभ होने के लिये ब्रह्मा जी से निम्न मंत्र द्वारा प्रार्थना करें -
भगवंस्त्वत्प्रसादेन वर्षं क्षेममिहास्तु मे
संवत्सरोपसर्गा मे विलयं यान्त्वशेषतः
पूजन के पश्चात् सात्त्विक पदार्थों से बना भोजन ब्राह्मणों को कराकर विदा करें उसके बाद सपरिवार स्वयं भोजन ग्रहण करें.
Tags:-
hindu nav varsh, hindu new year, lord brahma